फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female constable committed suicide by hanging herself in delhi

Delhi: महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने से तनाव में रहती थी लालथन माविल

Mon, 02 Oct 2023 05:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 05:41 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मूलरूप से उत्तर-पूर्व के मिजोरम की रहने वाली लालथन अपनी सहेली के साथ वार्ड नंबर- दो महरौली में किराए के फ्लैट में रहती थी। इसके परिवार में पति के अलावा एक तीन साल का बच्चा है।

विज्ञापन
Female constable committed suicide by hanging herself in delhi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में सोमवार तड़के एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त लालथन माविल (26) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि लालथन डिप्रेशन का शिकार थी। इसकी वजह से वह काफी तनाव में थी। सोमवार तड़के इसकी सहेली ने इसे फंदे से लटके देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। इसके परिवार को सूचित कर दिया गया। उनके दिल्ली आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मूलरूप से उत्तर-पूर्व के मिजोरम की रहने वाली लालथन अपनी सहेली के साथ वार्ड नंबर- दो महरौली में किराए के फ्लैट में रहती थी। इसके परिवार में पति के अलावा एक तीन साल का बच्चा है। परिवार गांव में ही रहता है। फिलहाल लालथन की तैनाती किशनगढ़ में थी।

विज्ञापन

 

हालांकि किशनगढ़ थाने के अधिकारियों का कहना है कि तीन माह पूर्व ही उसका तबादला बटालियन में हो गया था। रविवार को ड्यूटी से आने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। इस बीच तड़के करीब 3.45 बजे उसकी सहेली ने उसे फंदे से लटका देखा। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची महरौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि लालथन की अपने पति से अनबन रहती थी। उसका बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रहता था। बच्चे को कोई गंभीर बीमारी भी थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के दिल्ली आने के बाद ही लालथन की मौत की वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस उसकी सहेली और साथ काम करने वाली महिला जवानों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed