{"_id":"334a4f6be44fe7db9d30b3b9a72edd69","slug":"fees-matter-teacher-parents-then-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस मामला : टीचर-पैरेंट्स फिर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस मामला : टीचर-पैरेंट्स फिर आमने-सामने
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावक जहां फीस वृद्धि का विरोध कर रहे हैं, वही शिक्षिकाओं ने अभिभावकों पर गालीगलौच करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं से हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अभिभावकों के खिलाफ विरोध जताया। शिक्षिकाओं ने अभिभावकों द्वारा उनके साथ गाली गलौच किए जाने के मामले में स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि अभिभावक स्कूल आकर शिक्षिकाओं को बेवजह धमकाते हैं और गालियां देते हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित एक प्रेसवार्ता में अभिभावकों से ऐसा नहीं करने की अपील की गई। प्रिंसिपल डॉ. कल्पना माहेश्वरी ने बताया कि कुछ अभिभावक ही गलत व्यवहार कर रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन पीयूष गर्ग ने कहा कि कुछ को छोड़कर अधिकांश लोग फीस भी जमा करा चुके हैं।
सीबीएसई ने गठित की फीस वृद्धि के मसले पर कमेटी
प्रेस वार्ता में मौजूद सीबीएसई की इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीके गुप्ता ने बताया कि फीस वृद्धि पर हो रहे हंगामे को देखते हुए सीबीएसई ने एक कमेटी गठित की है।
कमेटी सीबीएसई स्कूलों की न्यूनतम फीस को लेकर जांच करेगी। इसके साथ ही सुविधाओं के आधार पर बढ़ाई जाने वाली फीस का भी मानक तैयार किया जाएगा।
फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
फीस वृद्धि पर अभिभावक और वनस्थली स्कूल प्रबंधन आमने-सामने आ गया है। प्रबंधन पूरे मामले में अभिभावकों से बात नहीं कर रहा है, जबकि अभिभावक रोज सुबह एक घंटे स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बारिश के बावजूद भी अभिभावक शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन किया। ट्रांस हिंडन अभिभावक एसोसिएशन के बैनर तले वनस्थली स्कूल के बाहर पहुंचे अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस का विरोध जताया।
स्कूल की मनमानी के विरोध में पंफलेट भी बांटे। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों में लाइट और जनरेटर की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है लेकिन हर वर्ष फीस बढ़ाई जा रही है। आरोप है कि स्कूल इंटरनेट की फीस वसूलता हैं लेकिन इंटरनेट का काम घर से करने के लिए देते हैं।
अभिभावक इस संबंध में कई बार विरोध दर्ज करा चुके हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही। इस मामले में अभिभावक रविवार को कैंडल मार्च निकालेंगे।
20 तक फीस जमा करने का आ रहा एसएमएस
फीस वृद्धि के मामले में लखनऊ बेंच से मिली राहत के बाद स्कूल संचालकों ने तेवर फिर कड़े कर लिए हैं। स्कूल संचालकों ने अभिभावकों पर बढ़ी हुई फीस जमा करने का दबाव डालना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने फीस जमा करने के लिए 20 जुलाई की डेडलाइन भी निर्धारित की है। अभिभावकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश होने तक बढ़ी फीस नहीं जमा करने का ऐलान किया है।
डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन और ट्रांस हिंडन स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल संचालकों पर बढ़ी फीस जमा करने के लिए प्रेशर बनाने की बात कही। डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन केपदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल 20 जुलाई तक फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। इसी के चलते अभिभावकों को एसएमएस भेजा जा रहा है।