{"_id":"842b10ed42267d179eaa6c8621246920","slug":"fees-in-the-high-court-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 May 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमानी फीस वृद्धि पर गाजियाबाद में मचे घमासान पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। प्रशासन को कोर्ट में जवाब देना है कि उसने दस फीसदी से ज्यादा फीस न बढ़ाने का फैसला किन परिस्थितियों में दिया। हजारों अभिभावकों के निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
डीएम के फैसले के खिलाफ बृजविहार स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल कोर्ट में चला गया था। नौ मई को पिछली तारीख में हाईकोर्ट ने डीएम द्वारा किन परिस्थितियों में आदेश दिया गया, इसका जवाब मांगा था।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से एबीएसए पक्ष रखने के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी ओर डीपीएसजी मेरठ रोड ने भी डीएम के आदेश के खिलाफ कोर्ट में रिट दायर कर दी है। इस मामले में भी सुनवाई बुधवार को है।
विज्ञापन
अभिभावक मंच खड़ा करेगा वकील
मंगलवार को अभिभावक मंच की बैठक में विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों ने भाग लिया। मंच के संयोजक महेश आहुजा ने बताया कि मंच ने मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए रेगुलेटरी बोर्ड के गठन की आवाज उठाने का फैसला किया।
हाईकोर्ट में अभिभावकों की आवाज पुरजोर तरीके से उठाने को कई अभिभावक इलाहाबाद के लिए रवाना किए गए। हाईकोर्ट में मंच अपना वकील खड़ा कर अभिभावकों के पक्ष को पुरजोर तरीके से रखेगा।
इंग्राहम के अभिभावकों की कमेटी हुई गठित
अभिभावक मंच की हुई बैठक में इंग्राहम अंग्रेजी स्कूल के तमाम अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में इंग्राहम के पैरेंट्स की एक कमेटी का गठन हुआ। कमेटी को स्कूल प्रबंधन से बातचीत और अभिभावकों की राय प्रखर तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।
एक साथ हाईकोर्ट में आवाज उठाएंगे अभिभावक
सेठ आनंदराम जयपुरिया, वनस्थली पब्लिक स्कूल, बाल भारती ब्रिज विहार और डीपीएसजी वसुंधरा के अभिभावक एक मंच के जरिए अभिभावकों की बात हाईकोर्ट में उठाएंगे।
बाल भारती अभिभावक एसोसिएशन ने बताया कि फीस वृद्धि पर हर वर्ष ही स्कूलों की मनमानी से लोगों को जूझना पड़ता है। इस पर विराम लगाने के लिए अभिभावक भी कोर्ट जाएंगे।