फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fees Dispute: DPSG received no income - expenditure account

फीस विवाद : डीपीएसजी ने नहीं दिया आय-व्यय का ब्योरा

Sun, 20 Apr 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 20 Apr 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Fees Dispute: DPSG received no income - expenditure account

डीपीएसजी प्रबंधन ने प्रशासनिक आदेशों की नाफरमानी करते हुए स्कूल का चार वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा नहीं जमा किया। डीएम और फीस के लिए गठित कमेटी को पत्र भेजकर ब्योरा देने पर ही सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने प्रशासनिक अधिकारियों से ही पूछ लिया है कि आय-व्यय का ब्योरा किसलिए और किस कानून के तहत मांगा जा रहा है। एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह ने डीपीएसजी प्रबंधन को 22 अप्रैल तक हर साल में ब्योरा जमा करने, या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर शनिवार को बाल भारती स्कूल, बृजविहार ने स्कूल फीस में 30 और रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। अभिभावक मंच के बैनर तले कई स्कूलों के अभिभावकों ने कार्रवाई न होने पर 21 से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 से बेमियादी धरना डीएम से हुई बहस
फीस वृद्धि को लेकर शहर भर के स्कूलों के अभिभावक एकजुट हो गए हैं। अभिभावक मंच गाजियाबाद ने स्कूलों में फीस, वार्षिक शुल्क, किताबें, यूनिफार्म और अन्य मनमाने शुल्क की वसूली के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।


अभिभावक संघ ने 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। वहीं, स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बातचीत करने पहुंचे अभिभावकों की डीएम एसवीएस रंगाराव से गर्मागर्म बहस भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed