फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fear of leopard... people spent the day in the shadow of fear, kept vigil all night long

Delhi : सैनिक फार्म में तेंदुए का खौफ...लोगों का डर के साये में बीता दिन, रातभर पहरेदारी

Mon, 04 Dec 2023 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 07:17 AM IST
सार

सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। साप्ताहिक अवकाश होने से लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। शाम होते ही गलियों में कोई चहलकदमी नजर नहीं आई।

विज्ञापन
Fear of leopard... people spent the day in the shadow of fear, kept vigil all night long
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनिक फार्म में शनिवार को तेंदुआ दिखने के दूसरे दिन रविवार को भी लोग खौफजदा दिखे। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। साप्ताहिक अवकाश होने से लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। शाम होते ही गलियों में कोई चहलकदमी नजर नहीं आई। सुरक्षा को देखते हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) व स्थानीय लोगों ने खुद इलाके की रात भर पहरेदारी की। लोगों ने इसके लिए सोशल मीडिया में सूचना के लिए समूह भी बनाया है। इसमें सब एक-दूसरे को तेंदुए को लेकर जानकारी साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फाॅर्म के सबसे करीब नेब सराय और खानपुर का इलाका है। ऐसे में आरडब्ल्यूए के सदस्य लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, शाम को न तो गलियों में बच्चों का शोरगुल सुनने को मिला और न ही कोई चहलकदमी देखने को मिली। यहां तक की शाम की सैर पर जाने वाले लोग भी घरों में बंद रहे। यही नहीं घटना स्थल के पास कई झुग्गियां हैं। इनमें रहने वाले लोगों को पुलिस व वन्य विभाग के अधिकारियों ने शाम के बाद ही घर से निकलने पर रोक लगा दी है। इस वजह से स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही खौफ में रात बितानी पड़ी। यहां रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही अड़चन
तेंदुआ जंगल से सटे जिस खाली प्लॉट में घुसा है, ठीक उसके पास ही शादी समारोह का आयोजन हो रहा है। ऐसे में वन विभाग की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में परेशानी आ रही है। वन्य अधिकारियों का कहना है कि जिस तरफ यह समारोह हो रहा है, वहीं से केवल जंगल में जाने का रास्ता है। ऐसे में हो सकता है रोशनी अधिक होने की वजह से वह घबरा रहा हो। वहीं, शादी समारोह में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए यहां के लोग सुरक्षा को चाकचौबंद किए हुए हैं। इसके लिए वह डंडे के सहारे सुरक्षा को पुख्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेब सराय इलाके में रहने वाले मोहित ने बताया कि उनका बेटा गुरुग्राम में कार्य करता है। जैसे ही तेंदुए की सूचना मिली, वैसे ही उन्होंने अपने बेटे को घर पर बुला लिया था। वह कहते हैं कि उनका बेटा देर रात काम से घर आता है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं, खानपुर में रहने वाली प्रियंका ने बताया कि वह रोजाना शाम की सैर पर जाती हैं। लेकिन, तेंदुए की दहशत इतनी है कि वह सैर पर नहीं गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को भी पार्क में खेलने के लिए नहीं भेजा है। वह कहती हैं कि पता नहीं इसका खौफ कितने दिन तक बना रहेगा।   


बारी-बारी से दे रहे ड्यूटी
लोगों ने मजबूरन खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है। तेंदुए का डर का असर यह है कि स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर देर रात तक पहरा दे रहे हैं। यही नहीं, लोग रात में बारी-बारी से ड्यूटी दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई है। प्रति दो घंटे के लिए इन्हें तैनात किया जा रहा है। इनके पास डंडे के साथ बाइक हेलमेट हैं। सैनिक फार्म में क्यूआरटी टीम के सदस्य सुरेश ने बताया कि वह देर रात से सोए नहीं हैं। पूरी रात उन्होेंने अपने साथियों के साथ पहरा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed