{"_id":"582c68e34f1c1b58368ff7c2","slug":"father-killed-two-sons-in-delhi-and-called-police-after-that","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ और पंद्रह साल के बेटों का पिता ने रस्सी से गला घोंटा, फोन कर खुद ही पुलिस को बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ और पंद्रह साल के बेटों का पिता ने रस्सी से गला घोंटा, फोन कर खुद ही पुलिस को बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 02:33 PM IST
सार
दो बेटों की हत्या कर पिता ने खुद की पीसीआर कॉल
-आठ और पंद्रह साल के बेटों का सोते समय रस्सी से गला घोंटा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
-उत्तर-पश्चिम जिले के महेंद्र पार्क में हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम जिले के महेंद्र पार्क इलाके में डिप्रेशन के शिकार एक शख्स ने बुधवार तड़के अपने दो नाबालिग बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त आयुष अंटिल (15) और आर्यन अंटिल (8) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पीसीआर कॉल कर पुलिस को हत्या की सूचना दी।
खबर मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी मुकेश अंटिल (43) को गिरफ्तार कर दोनों बेटों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि एक साल पूर्व पत्नी की मौत और पड़ोसी द्वारा परेशान करने के बाद मुकेश डिप्रेशन में था, जिससे यह कदम उठाया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
मुकेश अपने दोनों बेटों आयुष व आर्यन के साथ ए-14, गली नंबर-14, संजय नगर, महेंद्र पार्क स्थित चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रहता था। मॉडल टाउन के एक निजी स्कूल में आयुष 10वीं और आर्यन दूसरी कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन
करीब दो साल पूर्व मुकेश ने एक बिल्डर की मदद से अपना 100 गज का मकान बनवाया था। इससे पड़ोसी अशोक चौधरी नाराज था। इसी को लेकर उसने एमसीडी में शिकायत की थी, जिसके बाद एमसीडी ने मकान के कुछ हिस्से को एक साल पूर्व तोड़ भी दिया था।
इस बात से मुकेश की पत्नी ज्योति डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। पिछले साल उसकी मौत भी हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद मुकेश डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसने गुड़गांव में अपनी नौकरी छोड़कर बच्चों की देखभाल शुरू कर दी थी।

पड़ोसी से था परेशान
father murder sons
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी छोड़ने की वजह से मुकेश के घर का खर्चा भी नहीं चल पा रहा था। इधर अशोक ने उसकी दोबारा एमसीडी में शिकायत कर दी थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को एमसीडी के दस्ते ने उसे चौथी मंजिल तोड़ने का नोटिस दिया हुआ था। इससे मुकेश काफी परेशान था।
मंगलवार रात को वह पहली मंजिल स्थित अपने मकान में था। इस बीच बुधवार तड़के उसने सोते समय रस्सी से अपने दोनों बेटों का गला घोंट दिया। बेटों को मौत के घाट उतारने बाद करीब 5.50 बजे मुकेश ने पुलिस को हत्या की सूचना दी।
पुलिस को कमरे में हिंदी में लिखे दो नोट मिले, जिसमें मुकेश ने बेटों की मौत की जिम्मेदारी खुद ली। दूसरे नोट में उसने अपने पड़ोसी अशोक चौधरी को मकान में न घुसने के बारे में लिखा है। महेंद्र पार्क थाना पुलिस मुकेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि, पत्नी की मौत, बेरोजगारी, पड़ोसी द्वारा परेशान करने की वजह से मुकेश डिप्रेशन में था, ऐसा लगता है कि इसी वजह से उसने दोनों बच्चों की हत्या की, छानबीन जारी है।-मिलिंद डुमरे, पुलिस उपायुक्त उत्तर-पश्चिम जिला