फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father killed his son by stabbing him with a knife In Delhi

'इसे चाकू मार दो': बेटे को डांट रहा था पिता, दोस्त के कहने पर कर दिया कत्ल, फिर खुद लेकर पहुंचा अस्पताल

Sun, 29 Jun 2025 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Jun 2025 10:47 PM IST
सार

दिल्ली में एक पिता ने चाकू से हमला घोंपकर अपने बेटे की हत्या कर दी। बेटा बारिश में खेल रहा था, जिससे पिता ने डांटा। इसके बाद दोस्त के कहने पर उसे चाकू मार दी।

विज्ञापन
father killed his son by stabbing him with a knife In Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागरपुर इलाके में बात मानने से इनकार करने पर एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद आरोपी घायल बेटे को लेकर खुद ही अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार को सागरपुर थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली। दादा देव अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की शिनाख्त 10 साल के शिवा के रूप में हुई।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि शिवा अपने पिता ए रॉय पेंटर का काम करते हैं। वहीं, बहन घरेलू सहायिका है। कुछ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। परिवार मूलत: असम का रहने वाला है। रविवार को बारिश हो रही थी। शिवा के पिता अपने एक दोस्त के साथ घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी पिता नशे में था। जिस समय वह घर पहुंचा, शिवा बारिश में भीग रहा था और घर के बाहर उछल-कूद कर रहा था। पिता ने उसे घर आने के लिए कहा, लेकिन शिवा उनकी बातों को अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी पिता ने शिवा पर ईंट से वार किया और घर लाकर उसे डांटने लगे। इसी दौरान उसके दोस्त ने कहा कि इसे चाकू मार दो। इसके बाद पिता ने शिवा पर चाकू से वार कर दिया। बेटे को चाकू लगने के बाद आरोपी पिता घबरा गया और उसके सीने पर हल्दी का लेप लगाकर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन खून बंद नहीं होने पर वह बेटे को लेकर दादा देव अस्पताल पहुंचा। जांच के दौरान डॉक्टरों ने शिवा से चाकू मारने वाले का नाम पूछा। उसने पिता का नाम लिया। इसके कुछ देर बाद शिवा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed