फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father hangs himself after killing son in Delhi

बेड पर बेटे का शव, पंखे पर लटकी थी पिता की लाश: दिल्ली में दर्दनाक वारदात, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह

Sat, 06 Jun 2026 07:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 07:03 PM IST
सार

सुसाइड नोट में प्रवीण ने अपनी पत्नी को खुद की और बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। दरअसल पिछले करीब 6 साल से प्रवीण की पत्नी परिवार से अलग गाजियाबाद स्थित अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। इसके अलावा प्रवीण सड़क हादसे में घायल होने के बाद बीमार भी रहते थे।

विज्ञापन
Father hangs himself after killing son in Delhi
बेटे को जहर देकर पिता ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित छज्जूपुर इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक शख्स ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतकों की शिनाख्त प्रवीण शर्मा (54) और इनके बेटे नैतिक (13) के रूप में हुई है। सवेरे प्रवीण की मां बेटे के कमरे में पहुंची तो वहां वह फंदे से लटके थे।

विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ी थी बेटे की लाश
वहीं पोता नैतिक भी अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा था। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। बाद में पुलिस को खबर दी गई सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया पुलिस को मतक प्रवीण के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
नोट में प्रवीण ने अपनी पत्नी को खुद की और बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। दरअसल पिछले करीब छह साल से प्रवीण की पत्नी परिवार से अलग गाजियाबाद स्थित अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। इसके अलावा प्रवीण सड़क हादसे में घायल होने के बाद बीमार भी रहते थे।

विज्ञापन

बेटे को दिया जहर, फिर खुद फंदे पर झूला
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवीण के कमरे से खाने के सैंपल लेने के अलावा कमरे की तलाशी ली गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रवीण ने बेटे को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा, बाद में वह खुद भी फंदे से लटक गया। पीएम के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा।

आठवीं में पढ़ता था बेटा नैतिक
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि प्रवीण शर्मा अपने परिवार के साथ नॉर्थ छज्जूपुर, ज्योति नगर में रहते थे। इनके परिवार में पिता तेजवीर सिंह, मां और 13 साल का एक बेटा नैतिक था। तेजवीर सिंह आरएमएल अस्पताल से रिटायर थे। प्रवीण के एक भाई वैशाली, गाजियाबाद में रहते हैं। नैतिक आठवीं कक्षा का छात्र था।

बेरोजगारी के कारण पत्नि ने छोड़ा साथ
परिवार ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही प्रवीण एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। काफी समय बाद वह ठीक तो हो गए थे, लेकिन कोई काम नहीं कर पाते थे। वह बेरोजगार हो गए थे। इससे पूर्व वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। बेरोजगारी पारिवारिक विवाद की वजह से उनकी पत्नी 6 साल पहले उनको छोड़कर चली गई थीं।

तनाव में रहते थे प्रवीण
पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से प्रवीण काफी तनाव में रहने लगे थे। उनके व बेटे के सारे काम मां को ही करने पड़ते थे। पत्नी भी दोनों परिवार की सहमति के बाद उनसे अलग होने वाली थीं। इस बात से वह काफी परेशान थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनकी मां जब कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

पुलिस क्यो बोली?
इस बीच बाकी परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि पोते नैतिक का शरीर भी नीला पड़ा हुआ। पुलिस को खबर दी गई। बाद में प्रवीण की तलाशी लेने पर उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed