फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father beaten to death for not giving money for Intoxication in delhi

नशे में अंधा अजय: मदहोश होने के लिए पिता से मांगे पैसे, इनकार करने पर पीट पीटकर उतारा मौते के घाट

Thu, 02 Feb 2023 08:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

जांच में पता चला सुरेश अपने दो बेटों, एक बहू और बड़े भाई के साथ शकूरपुर गांव में रहते थे। बेरोजगार अजय नशे का आदी था। परिवार वालों ने बताया कि अजय पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था।

विज्ञापन
Father beaten to death for not giving money for Intoxication in delhi
मृतक सुरेश कुमार और हत्यारोपी पुत्र अजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त शकूरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (65) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को शकूरपुर में मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि 65 साल के बुजुर्ग को बेटे अजय ने पिटाई की है। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला सुरेश अपने दो बेटों, एक बहू और बड़े भाई के साथ शकूरपुर गांव में रहते थे। बेरोजगार अजय नशे का आदी था। परिवार वालों ने बताया कि अजय पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने पिता की पिटाई कर दी। आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed