फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father and Brothers of daughter in law attacked on Father in law in Delhi

खाना बनाने पर हुआ झगड़ा तो बहु ने पिता और भाइयों को बुलाया, मारपीट में सास-ससुर घायल

Sun, 03 Mar 2019 02:28 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Father and Brothers of daughter in law attacked on Father in law in Delhi
सांकेतिक तस्वीर
आनंद पर्वत इलाके में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ तो एक बहू ने मायकेवालों को बुलवाकर ससुरालियों की पिटाई करा दी। इसमें सास, ससुर और जेठानी बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें हेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बहू का पिता, दो भाई और बाकी लड़के फरार हो गए। आरोप है कि बहू भी ससुराल से कपड़े, जेवरात व अन्य सामान समेट ले गई। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार परिवार के साथ बलजीत नगर, पंजाबी बस्ती में रहते हैं। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटे दिनेश, मनीष और उनकी पत्नियां हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात खाना बनाने को लेकर छोटी बहू से ससुरालवालों का झगड़ा हो गया। इस पर बहू ने कॉल कर उत्तम नगर स्थित मायके से पिता श्रीपाल, दो भाइयों तेजेंद्र और प्रिंस व अन्य लड़कों को बुला लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में घुसते ही अशोक, रेखा और बड़ी बहू सोनम पर हमला कर दिया। तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। वारदात के दौरान आरोपी बहू ने ससुराल से माल समेटा और फरार हो गई। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed