फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fast-track immigration facility for flight crew introduced for the first time at IGI Airport

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर पहली बार चालक दल के लिए तेज आव्रजन सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
- टर्मिनल-3 में 20 नए आव्रजन डेस्क और चार ई-गेट भी शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहली बार विमान चालक दल के सदस्यों के लिए पहली बार तेज आव्रजन जांच की सुविधा शुरू की गई है। यह देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बन गया है, जहां विमानन कंपनियों के चालक दल के सदस्य फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) के ऑटोमेटेड ई-गेट्स से आव्रजन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
हवाई अड्डे पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल-3 में आव्रजन और सुरक्षा व्यवस्था की क्षमता भी बढ़ाई गई है। यहां 20 नए प्रस्थान आव्रजन डेस्क शुरू किए गए हैं। इनमें चार एफटीआई-टीटीपी ई-गेट भी शामिल हैं। साथ ही प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 3 एटीआरएस (ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम) लेन भी शुरू की गई है। 2 अतिरिक्त एटीआरएस यूनिट्स को स्विंग ऑपरेशन मोड में उपलब्ध रखा गया है। इस दौरान आव्रजन विभाग, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा शुल्क विभाग, हवाई अड्डा प्रबंधन और विमानन कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टर्मिनल-3 के सुरक्षा क्षेत्र-5 भी शुरू
एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के सुरक्षा क्षेत्र-5 को भी शुरू किया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ज्यादा फायदा होगा। इसके शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आव्रजन और सुरक्षा जांच की क्षमता बढ़ेगी। प्रबंधन के अनुसार, नई सुविधा से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रक्रिया आसान होगी और दिल्ली हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय आवागमन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed