तेज रफ्तार पिकअप खाई में गिरी, 25 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका-तिजारा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में पलट गया, जिससे गाड़ी में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए।
इनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे हैं। पांच की हालत नाजुक होने पर नूंह के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज नगीना के मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल में चल रहा है।
फिरोजपुर झिरका-तिजारा रोड पर शहर की करीब 25 लोग पिकअप में भरकर लकड़ियां लेने के लिए अरावली पहाड़ के जंगल में जा रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास वाहन के चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी तेज गति में होने से कई पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। इसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।
घायल होने वालों में अधिकतर महिलाएं
इस घटना में करीब 18 महिलाएं घायल हो गईं। किसी तरह वाहन में सवार लोग बाहर निकले और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल महिलाओं में से 5 महिलाओं व बच्चों की हालत नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मांडीखेड़ा के अल आफिया जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी स्थिति देखते हुए उन्हें नूंह मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की जांच कर रहे स्थानीय चौकी प्रभारी एसआई संतलाल ने बताया कि पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।