फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fashion designer shipras theory is confusing noida police

शिप्रा की थ्योरी में उलझती जा रही नोएडा पुलिस

Sun, 06 Mar 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
fashion designer shipras theory is confusing noida police
शिप्रा मलिक

शिप्रा मामले की जांच के लिए दो दिनों से पुलिस की एक टीम जयपुर में है लेकिन शिप्रा वहां गई थी या नहीं यह प्रश्न अब भी पुलिस के लिए सवालिया निशान बना हुआ है।

विज्ञापन


तमाम होटलों व खाटू श्याम आश्रम में भी पूछताछ की गई। फोटो के जरिए शिप्रा की पहचान भी कराई जा रही है। लेकिन कोई अहम सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस अब शिप्रा के बताए गए रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि उन्हें सच का पता चल सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिप्रा रहस्य मय तरीके से नोएडा से लापता हुई थी। उसकी कार सेक्टर-29 में खड़ी थी। उसका लौटना भी रहस्य मय रहा। गुरुवार रात करीब डेड़ बजे शिप्रा के पति चेतन के पास फोन आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से सीधे नोएडा क्यों नहीं आई शिप्रा

fashion designer shipras theory is confusing noida police
शिप्रा मलिक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

फोन गुड़गांव के सुल्तानपुर गांव से किया गया। पुलिस ने शिप्रा को बरामद किया। लेकिन सवाल था जब शिप्रा जयपुर गई तो वह सीधे नोएडा क्यो नहीं आई। साथ ही हरियाणा पुलिस की थ्योरी भी अलग है।

हरियाणा पुलिस को शिप्रा ने स्टेटमेंट दिया था कि उसका अपहरण किया गया था। उसे झज्जर के पास फेंका गया। लोगों की मदद से वह सुल्तानपुर के सरपंच के यहां पहुंचकर और पति को फोन किया।

लेकिन डीआइजी को दिए गए बयान में शिप्रा ने कहा कि वह आर्थिक तंगी से परेशान होकर जयपुर स्थित आश्रम चली गई थी। बच्चे की याद ने उसे वापस बुला लिया।

तो क्या श‌िप्रा नहीं गई थी जयपुर

fashion designer shipras theory is confusing noida police
शिप्रा मलिक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

पुलिस शिप्रा के बयान के पुख्ता करने के लिए जयपुर गई। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा जिससे शिप्रा के जयपुर में होने के संकेत मिलते हो।

फिलहाल पुलिस अब भी जयपुर में शिप्रा की फोटो लेकर सुराग का पता लगाने की जुगत में जुटी है। उधर, अब जयपुर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

-बयानों को पुख्ता करने के लिए एक इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल की एक टीम जयपुर में है। वह सीसीटीवी फुटेज व शिप्रा की फोटो के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही कोई सुराग हाथ लगेगा।-एसएसपी किरण एस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed