फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fashion designer remain secret Suicide

फैशन डिजाइनर का सुसाइड रहेगा राज

Thu, 13 Mar 2014 11:25 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fashion designer remain secret Suicide
क्रासिंग्स में हुआ फैशन डिजाइनर अंकिता (30) सुसाइड केस अब राज ही रहेगा। विजयनगर पुलिस ने इस संबंध में दर्ज की गई दोनों एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाकर केस बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पहले मृतका के पिता ने डॉक्टर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट लिखाई थी। बाद में डॉक्टर प्रेमी ने कोर्ट केआदेश 156 (3) के तहत मृतका के परिजनों पर यही आरोप लगाकर एफआईआर लिखाई थी।
विज्ञापन


यह सवाल अधूरा रह गया है कि अंकिता ने सुसाइड क्यों किया? दिल्ली आनंद विहार की रहने वाली अंकिता की 29 अक्तूबर 2013 की रात क्रासिंग्स में टावर नंबर-1 की 14वीं बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बैग में सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। अपने डॉक्टर प्रेमी से मुखाग्नि देने की इच्छा जताई थी। वह यूएसए में फैशन डिजाइनर थीं।


घटना से 20 दिन पहले ही यूएसए से दिल्ली आई थीं। अंकिता के पिता प्रमोद मित्तल का दिल्ली में डिपार्टमेंटल स्टोर है। परिजनों और डॉक्टर प्रेमी का दावा था कि वे दोनों शादी करना चाहते थे, इससे किसी को एतराज भी नहीं था। शादी की तारीख भी तय होने वाली थी, फिर अंकिता ने यह कदम क्यों उठाया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed