फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका हत्याकांड में आया नया मोड़, पति ने अकेले नहीं फेंका 8वीं मंजिल से...

Fri, 16 Nov 2018 04:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 16 Nov 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
Gurugram murder case: Deepika Husband big Revealing to police
अंसल वैली पति ने पत्नी को फेंका - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ की रात पत्नी की 8वीं मंजिल से फेंककर हत्या करने में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपी पति विक्रम चौहान ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी को नीचे फेंका था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। जिसमें वारदात से पहले एक व्यक्ति बिल्डिंग में जाते दिखाई दे रहा है, लेकिन वह सीसीटीवी में वापस आता नहीं दिखाई दिया। वारदात के बाद अगली सुबह यह व्यक्ति विक्रम के साथ दोबारा बिल्डिंग में जाता दिखाई दिया है। पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी है। 

Gurugram murder case: Deepika Husband big Revealing to police
ansal valley murder - फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान सामने आया कि विक्रम और शैफाली की गूगल टॉक पर शाम करीब 7 बजे से ही बात शुरू हो गई थी। करीब 7 बजे बात करने के बाद भी जब विक्रम ने वारदात को अंजाम नहीं दिया तो शैफाली ने उसे चैट पर ही इतने ताने मारे कि वह वारदात करने को मजबूर हो गया। करीब साढ़े 9 बजे आरोपी ने दीपिका को एक अन्य की मदद से नीचे फेंक दिया। इस दौरान दीपिका ने बचने के लिए ग्रील को पकड़ लिया था, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन धक्का दे दिया। इस चक्कर में विक्रम के हाथ पर चोट भी लगी थी।

Gurugram murder case: Deepika Husband big Revealing to police
अंसल वैली व्यू - फोटो : अमर उजाला

बेटी से बोली थी दीपिका, आ रही है नई मम्मी 
करवाचौथ के दिन दीपिका ने विक्रम के लिए व्रत रखा था। शाम से ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। करीब 7 बजे दीपिका ने अपनी बेटी को कहा था कि उसके पापा उसके लिए नई मम्मी ला रहे हैं। इसके बाद उसने हाथों को दीवार पर पटक कर चूड़ियां भी तोड़नी शुरू कर दी थी। घर में हो रही हर बात की जानकारी विक्रम लगातार शैफाली को चैट के जरिये दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram murder case: Deepika Husband big Revealing to police
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आपसी संबंध में कर ली थी सारी हदें पार
पुलिस को मिले चैट रिकॉर्ड में सामने आया है कि विक्रम ने एक डीलर के जरिये यह फ्लैट शैफाली से खरीदा था। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। पिछले एक साल से यह दोस्ती हदें पार करती हुई आगे बढ़ी। दोनों ने सारी हदें पार कर ली थी। 

विज्ञापन
Gurugram murder case: Deepika Husband big Revealing to police
ansal valley - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने में 100 से अधिक बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद विक्रम और शैफाली ने जश्न भी मनाया था। पुलिस के हाथ लगी चैट से यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी कब्जे में लिए हैं। उधर, चैट में शैफाली ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा विक्रम का है। इसकी जानकारी शैफाली के पति को नहीं थी। वह शैफाली और विक्रम को दोस्त समझता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed