फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers tractor rally delhi metro close entry and exit of various station all gree lines are closed

दिल्ली मेट्रो : ग्रे लाइन पर सेवा बहाल, यहां जानें किस स्टेशन के गेट खुले हैं या बंद

Tue, 26 Jan 2021 01:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 Jan 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
farmers tractor rally delhi metro close entry and exit of various station all gree lines are closed
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। हालांकि उन्होंने कई जगहों पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और दिल्ली के अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत भी हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। वहीं बवाल के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन आईटीओ सहित 15 स्टेशनों को बंद कर दिए थे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, मानसरोवर पार्क और झिलमिल चौक के द्वार खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये है ताजा अपडेट

  • शास्त्री नगर और कन्हैया नगर स्टेशन के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
  • समयपुर बदली, सिविल लाइन्स, विधानसभा और उत्तम नगर पूर्व के द्वार खोल दिए गए हैं।
  • रोहिणी सेक्टर 18, विधानसभा, मॉडल टाउन और इंद्रलोक स्टेशन पर गेट बंद कर दिए गए हैं।
  • इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर प्रवेश और निकासी के द्वार खुले हुए हैं।
  • कश्मीरी गेट और आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

ग्रे लाइन पर सेवा बहाल, इन स्टेशनों पर भी प्रवेश की अनुमति दी

इससे पहले जानकारी दी गई थी कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि ग्रे लाइन पर सेवा बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही समयपुर बदली, रोहिणी सेक्टर 18 19, हैदरपुर बदली मोड़, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधान सभा और सिविल लाइन्स इन सभी स्टेशन पर एक ही द्वार से प्रवेश और निकास की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने इन स्टेशनों पर बंद किए थे द्वार
रैली की वजह से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन समेत दिलशाद गार्डन, आईटीओ, दिल्ली गेट, समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीर पुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन और ग्रीन लाइन के सभी स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आईटीओ क्षेत्र में एक डीटीसी बस में तोड़फोड़
प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ क्षेत्र में एक डीटीसी बस में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिस बैरिकेड तोड़ दी।






पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने के आदेश
बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने कहा उन्हें किसी भी तरह की कार्रवाई करने के आदेश नहीं है। किसानों को रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों को चुप रहने के आदेश दिए हैं। हमको कुछ नहीं करना है।

तय रूट पर रैली निकालने की मिली इजाजत
रैली निकाल रहे किसानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने तय रूट पर भी बैरिकेड्स लगाए थे। इसी वजह से उन्होंने बैरिकेड्स हटाए। गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने के बाद पुलिस ने सभी जगहों से बैरिकेड्स को हटा दिया है। अब किसानों को तय रूट पर रैली निकालने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed