फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers returned authority team without possession

‘पहले प्लॉट दो फिर मिलेगी जमीन’

Sun, 20 Apr 2014 02:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers returned authority team without possession

नोएडा के बादौली और खादर में शनिवार को अधिग्रहीत जमीन का कब्जा लेने गई प्राधिकरण की टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने साफ शब्दों में उनसे कहा कि पहले प्लॉट दो फिर जमीन पर कब्जा मिलेगा। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, टीम जैसे ही एक्सप्रेसवे से सटे गांवों में जमीन का कब्जा लेने पहुंची और खेतों में पोल गाड़ने शुरू किए तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही दादरी से बसपा विधायक सत्यवीर गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीएचए और नोएडा को जल्द मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सवा सौ किसानों की जमीन प्राधिकरण ने ली है। लेकिन, किसानों का कहना है कि अधिग्रहण के बदले पांच फीसदी प्लॉट नहीं दिए गए हैं।

यह भी शिकायत की कि किसानों को प्लॉट नहीं मिले हैं, लेकिन जिन किसानों की जमीन दूसरों ने खरीदी उन्हें सांठगांठ करके प्लॉट मिल गए हैं।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने कहा कि बिना प्लॉट मिले किसी भी कीमत पर जमीन का कब्जा नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन कब्जे की कोशिश की गई तो किसान सड़कों पर आंदोलन करेंगे। किसानों का ये रवैया देखते हुए प्राधिकरण की टीम लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed