फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद किसान संगठनों ने बुलाई आपात बैठक, आगे की रणनीति पर होगा विचार

Wed, 16 Dec 2020 09:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Dec 2020 09:04 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी है। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार कुछ संशोधन पर अडिग है तो किसान कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग पर अड़े हैं। अब किसानों को सरकार को लिखित जवाब दे दिया है कि उन्हें सरकार का संशोधन का प्रस्ताव मंजूर नहीं है। वहीं, आज कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दायर याचिका में कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने आज चिल्ला बॉर्डर जाम कर दिया है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
 

विज्ञापन
Kisan Andolan Latest News : Farmers protest live updates singhu border tikri chilla ghazipur borders closed Supreme court Modi government
मेरठ तिराहा जाम(ऊपर तस्वीर में), चिल्ला बॉर्डर किसानों ने किया बंद(नीचेे तस्वीर में) - फोटो : कुमार संजय/राजन राय

लाइव अपडेट

09:03 PM, 16-Dec-2020

सुप्रीम कोर्ट ने आठ किसान यूनियनों के निहितार्थ की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने की मांग वाली याचिकाओं में आठ किसान यूनियनों के निहितार्थ की अनुमति दी।

08:57 PM, 16-Dec-2020

सु्प्रीम कोर्ट ने किसानों का संगठन बनाने की अनुमति दी

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे और जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने किसानों का संगठन बनाने की अनुमति दी। कल इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।


 
विज्ञापन
08:09 PM, 16-Dec-2020

देश का किसान आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा हैः केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी

देश का किसान आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। नए कृषि कानूनों से देश के किसानों को आत्मनिर्भरता मिलेगी और देश आत्मनिर्भर होगा। स्वामीनाथन आयोग में जो सिफारिशें दी गई थी वे सब सिफारिशें इस कानून में शामिल हैं: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी


 
07:49 PM, 16-Dec-2020

कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भीषण ठंड में भी किसान बॉर्डर पर डटे हुए हैं। 

06:26 PM, 16-Dec-2020

कृषि कानूनों का समाधान केंद्र के पास है, वो अपनी जिद छोड़ेः गोपाल राय

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बुधवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां पर आम आदमी पार्टी की तरफ से लोगों को लंगर की सेवा दी जा रही है। आप के जो भी वलंटियर्स हैं वो रोजाना यहां सेवादार के रूप में काम करते हैं। आप पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है। कृषि कानूनों का समाधान केंद्र के पास है, वो अपनी जिद छोड़े।
05:59 PM, 16-Dec-2020

क्या हम नहीं चाहते कि हमारे किसानों की उपज वैश्विक मंडी में जाए: धर्मेंद्र प्रधान

भले ही राज्य अपने कानून बदल दें लेकिन वैश्विक बाजार में जाने के लिए अंतर्राज्यीय आवाजाही आवश्यक है। क्या हम नहीं चाहते कि हमारे किसानों की उपज वैश्विक मंडी में जाए, ये कृषि कानून इस दिशा में एक बड़ा कदम हैं: धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
05:57 PM, 16-Dec-2020

मोदी सरकार ने लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP घोषित करने का काम किया: कृषि मंत्री

स्वामीनाथन कमेटी ने कहा कि किसान की लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP घोषित होना चाहिए। स्वामीनाथन कमेटी ने अपनी सिफारिशें 2006 में UPA सरकार को पेश की परन्तु निर्णय नहीं लिया गया। लेकिन मोदी सरकार ने लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP घोषित करने का काम किया: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

05:39 PM, 16-Dec-2020

चिल्ला बॉर्डर पर सोते दिखे किसान मुस्तैद दिखा सांड

चिल्ला बॉर्डर पर किसान सोते देखे गए वहीं एक सांड वहीं बैठा दिखाई दिया तो लोग कहने लगे कि किसान तो सो रहे हैं लेकिन सांड यहां पूरी तरह मुस्तैद है।

05:19 PM, 16-Dec-2020

हम सुप्रीम कोर्ट के कमेेटी बनाने के फैसले का स्वागत करते हैंः सोम प्रकाश

केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट के कमेटी बनाने के फैसले पर खुशी जताते हुए उसका स्वागत किया है और कहा कि हम भी किसानों का मुद्दा जल्द सुलझाना चाहते हैं। इस कमेटी में किसान और सरकार अपनी राय रखेंगे जो अच्छा है। कल सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करेगी हम उसके मुताबिक बात करेंगे।
 
04:58 PM, 16-Dec-2020

एक ओर किसान कर रहे आंदोलन, यहां आपने किया समर्थन, आपका धन्यवादः कृषि मंत्री

ग्वालियर में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा जब किसानों को गुमराह किया जा रहा है और पंजाब के किसान देश के एक कोने में आंदोलन कर रहे हैं तो आप किसान भाई रीवा, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य जगहों पर नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed