फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest: फिर बेनतीजा रही सरकार और किसानों की बातचीत, अगली बैठक 5 दिसंबर को

Thu, 03 Dec 2020 07:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Dec 2020 07:52 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। पिछली बार की विफल बातचीत के बाद आज दोबारा किसानों और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई हल निकल सकता है। आंदोलन के कारण गुरुवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली एनसीआर का यातायात प्रभावित है। कई बॉर्डर अभी भी बंद हैं। वहीं कई सड़कों को किसानों ने जाम कर दिया है। पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
Farmers protest live updates from Singhu Tikri Ghazipur Chilla border and UP gate
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर का हाल - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:41 PM, 03-Dec-2020
विज्ञान भवन में हुई सरकार और किसान नेताओं के बीच सात घंटे से अधिक चली बातचीत एक बार फिर बेनतीजा ही खत्म हो गई। अब अगली बैठक पांच दिसंबर को होगी। 

07:12 PM, 03-Dec-2020

एमएसपी में नहीं होगा कोई बदलावः कृषि मंत्री

दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच 7 घंटे से चल रही बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एमएसपी को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा, ये जैसा का तैसा रहेगा, कोई हाथ नहीं लगाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि निजी मंडियों में केवल पैन कार्ड के आधार पर व्यापार ना हो इसके लिए व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
07:03 PM, 03-Dec-2020

किसानों के लिए 25 लोगों का एक ग्रुप बना रहा खाना

सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए 25 लोगों के एक ग्रुप द्वारा खाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह हमारी खुशनसीबी है कि हम अपने किसान भाइयों की खिदमत कर रहे हैं जो अनाज उगाते हैं और पूरी दुनिया का पेट पालते हैं।"

06:53 PM, 03-Dec-2020

संसद का विशेष सत्र को बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को हों समाप्तः किसान नेता

विज्ञान भवन में चल रही सरकार और किसान नेताओं की बातचीत में नेताओं ने सरकार को सुझाव दिया कि संसद के विशेष सत्र को बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए।

06:26 PM, 03-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचे निहंग सिख

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने के लिए निहंग सिख पहुंचा है। इनका कहना है कि सरकार को इस कानून को वापस ले लेना चाहिए। अगर सरकार कानून वापस नहीं लेती है तो हमारा प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। हम भी किसान हैं।

06:23 PM, 03-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर से बस सेवाएं पूरी तरह दिल्ली के लिए बंद

सिंघु बॉर्डर से बस सेवाएं पूरी तरह दिल्ली के लिए बंद कर दी गई हैं। सैकड़ों लोग पैदल चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:11 PM, 03-Dec-2020

गाजियाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता किया गया बंद

गाजियाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता बंद किया गया, कुछ समय पहले किसान आंशिक तौर पर रास्ता खोलने को तैयार हो गए थे।
06:08 PM, 03-Dec-2020

किसान भाइयों को किसी भी तरह का भ्रम है तो सरकार उसे दूर करने के लिए काम कर रहीः नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समस्या यह है कि हर समय सत्ता की सनक और कुर्सी की भनक के लिए उनकी लार टपकने लगती है। उन्हें लगता है कि भय और भ्रम के माहौल में लोगों को गुमराह करने का काम करो, लेकिन उसमें सफलता कभी नहीं मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को किसी भी तरह का भ्रम है तो सरकार पूरी ईमानदारी के साथ उसे दूर करने के लिए काम कर रही है। ये भ्रम जल्द दूर होगा : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
05:54 PM, 03-Dec-2020

एनएच-24 पर बैठे किसान

किसान एनएच-24 के गाजीपुर बॉर्डर को घेरकर बैठे हैं जिसके चलते यूपी से दिल्ली जाने वाले रास्ते कोे पुलिस ने एहतियात के तौर पर बंद कर दिया है।
 
05:32 PM, 03-Dec-2020

एनएच 24 पर यूपी से दिल्ली आने वाला रास्ता बंद

एनएच 24 पर यूपी से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता गाजीपुर बॉर्डर पर बंद कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा से दिल्ली जाने वाला चिल्ला बॉर्डर का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed