Farmer Protest: फिर बेनतीजा रही सरकार और किसानों की बातचीत, अगली बैठक 5 दिसंबर को
कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। पिछली बार की विफल बातचीत के बाद आज दोबारा किसानों और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कोई हल निकल सकता है। आंदोलन के कारण गुरुवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली एनसीआर का यातायात प्रभावित है। कई बॉर्डर अभी भी बंद हैं। वहीं कई सड़कों को किसानों ने जाम कर दिया है। पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित हर अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
The meeting of farmer leaders with the central government concludes. Next meeting to be held on December 5. pic.twitter.com/QxesakLeHM
— ANI (@ANI) December 3, 2020
एमएसपी में नहीं होगा कोई बदलावः कृषि मंत्री
MSP (Minimum Support Price) will not be touched, no changes will be made to it: Agriculture Minister Narendra Singh Tomar replies to farmer leaders during their meeting at Vigyan Bhavan in Delhi
— ANI (@ANI) December 3, 2020
(File photo) pic.twitter.com/LDW0v6ya59
किसानों के लिए 25 लोगों का एक ग्रुप बना रहा खाना
दिल्ली: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए 25 लोगों के एक ग्रुप द्वारा खाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह हमारी खुशनसीबी है कि हम अपने किसान भाइयों की खिदमत कर रहे हैं जो अनाज उगाते हैं और पूरी दुनिया का पेट पालते हैं।" #FarmersProtest pic.twitter.com/AVnyVA4wrT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2020
संसद का विशेष सत्र को बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को हों समाप्तः किसान नेता
विज्ञान भवन में चल रही सरकार और किसान नेताओं की बातचीत में नेताओं ने सरकार को सुझाव दिया कि संसद के विशेष सत्र को बुलाया जाए और नए कृषि कानूनों को समाप्त किया जाए।#UPDATE Farmer leaders' meeting with the central government at Vigyan Bhavan in Delhi: The farmer leaders suggest the government that a special session of the Parliament be called and the new farm laws be abolished.
— ANI (@ANI) December 3, 2020
सिंघु बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचे निहंग सिख
केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने के लिए निहंग सिख पहुंचा है। इनका कहना है कि सरकार को इस कानून को वापस ले लेना चाहिए। अगर सरकार कानून वापस नहीं लेती है तो हमारा प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। हम भी किसान हैं।
Nihang Sikhs reach Singhu border (Delhi-Haryana border) in support of the farmers protesting against Central Government's farm laws.
— ANI (@ANI) December 3, 2020
They say, "Govt should roll back the black laws. Otherwise, we will continue to remain here. We are farmers too and we stand with these farmers." pic.twitter.com/9eOB3m9sAk
सिंघु बॉर्डर से बस सेवाएं पूरी तरह दिल्ली के लिए बंद
सिंघु बॉर्डर से बस सेवाएं पूरी तरह दिल्ली के लिए बंद कर दी गई हैं। सैकड़ों लोग पैदल चल रहे हैं।गाजियाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता किया गया बंद
गाजियाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता बंद किया गया, कुछ समय पहले किसान आंशिक तौर पर रास्ता खोलने को तैयार हो गए थे।किसान भाइयों को किसी भी तरह का भ्रम है तो सरकार उसे दूर करने के लिए काम कर रहीः नकवी
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को किसी भी तरह का भ्रम है तो सरकार पूरी ईमानदारी के साथ उसे दूर करने के लिए काम कर रही है। ये भ्रम जल्द दूर होगा : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
एनएच-24 पर बैठे किसान
किसान एनएच-24 के गाजीपुर बॉर्डर को घेरकर बैठे हैं जिसके चलते यूपी से दिल्ली जाने वाले रास्ते कोे पुलिस ने एहतियात के तौर पर बंद कर दिया है।Delhi: Farmers protest against the new farm laws on National Highway-24 at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh border). pic.twitter.com/qVYUo3Inay
— ANI (@ANI) December 3, 2020
एनएच 24 पर यूपी से दिल्ली आने वाला रास्ता बंद
एनएच 24 पर यूपी से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता गाजीपुर बॉर्डर पर बंद कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा से दिल्ली जाने वाला चिल्ला बॉर्डर का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।Traffic advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 3, 2020
One carriageway of NH 24 for UP to Delhi is closed for traffic at Gazipur border. Likewise carriageway from Noida to Delhi at Chilla border is closed for traffic .