फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज जो किसान मुझसे मिले, उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया: नरेंद्र सिंह तोमर

Tue, 15 Dec 2020 08:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 15 Dec 2020 08:41 PM IST
खास बातें

किसानों का आंदोलन 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में दिनोंदिन में बढ़ती ठंड के बावजूद किसानों का हौसला नहीं टूटा है और वह अपनी मांग को पूरा हुए बिना दिल्ली की सीमाएं छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों को बांटा जा रहा लंगर भी बदला गया है और अब वह मेवे के लड्डू भी खा रहे हैं। आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली के कई रास्ते और बॉर्डर बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट....

विज्ञापन
Farmers protest live updates despite of cold weather farmers firm on their decision singhu border tikri chilla ghazipur borders closed
कृषि मंत्री के साथ किसानों की बैठक - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

08:41 PM, 15-Dec-2020

पद्मश्री किसान को मिल रही धमकी

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव अटेरना निवासी प्रगतिशील किसान पद्मश्री कंवल सिंह चौहान को नए कृषि कानूनों का समर्थन करने पर लगातार धमकी मिल रही है। विदेश से कॉल कर लगातार उन पर किसान आंदोलन का समर्थन करने का दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से कॉल करके उनको अपना जमीर बेचने जैसे अपशब्द कहे जा रहे हैं। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
08:26 PM, 15-Dec-2020

दिल्ली जाने से रोके जाने पर भड़के किसान, स्वार-बिलासपुर मार्ग पर लगाया जाम

रामपुर के स्वार में दिल्ली जाने से रोके जाने पर नाराज किसानों ने स्वार-बिलासपुर मार्ग पर जाम लगा दिया है। स्वार-बिलासपुर मार्ग पर जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक किसानों का सड़क पर धरना-प्रदर्शन जारी था। 
विज्ञापन
08:18 PM, 15-Dec-2020

किसान प्रदर्शनकारियों ने फल, सब्जी और अनाज के स्टॉल लगाए

गाजीपुर बॉर्डर पर कानपुर से आए कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में फल, सब्जी और अनाज के स्टॉल लगाए। एक किसान ने कहा कि हम एमएसपी लागू करने की मांग कर रहे हैं जिससे अच्छे से अच्छा रेट किसानों को मिले ताकि बिचौलिया ज्यादा कालाबाजारी न कर पाए और ऊंचे दाम पर न बेच सके। 
 
08:06 PM, 15-Dec-2020

सरकार इन तीनों काले कानूनों को रद्द करे: किसान

सिंघु बॉर्डर पर अमर उजाला ने कुछ किसानों से बातचीत की। एक किसान ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि इन तीनों काले कानूनों को रद्द करे। कानूनों में संशोधन को लेकर किसानों ने कहा कि हमें संशोधन भी मंजूर नहीं है। हम चाहते हैं कि ये तीनों कानून वापस लिए जाए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम ऐसे ही डटे रहेंगे और शांतिपूर्ण धरना करेंगे। कुरूक्षेत्र, हरियाणा से आए एक किसान ने कहा कि हमें सर्दी की कोई परवाह नहीं है, चाहे दो साल लग जाएं, हम यहीं डटे रहेंगे। कानून रद्द होने के बाद ही घर जाएंगे। किसानों ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि जब तक कानून रद्द नहीं हो जाते वो दिल्ली की सीमाओं पर ही डटे रहेंगे। 
07:55 PM, 15-Dec-2020

हमें सर्दी की परवाह नहीं: किसान

किसान आंदोलन को शुरू हुए 20 दिन हो चुके हैं। लेकिन किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार अपनी बातों पर अड़ी हुई है। वहीं किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वो दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे।
07:22 PM, 15-Dec-2020

किसान क़ानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते: तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कई जगह किसान भ्रम फैला रहे हैं इसलिए इनके मन में भी भ्रम था। उन्होंने कहा कि वे कानूनों का समर्थन करते हैं और अपने जिला स्थानों में जाकर दूसरे किसानों को इनके फायदे बताएंगे। किसी को गुमराह होने की जरुरत नहीं है। हम क़ानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:07 PM, 15-Dec-2020

किसानों ने तीनों कृषि सुधार क़ानूनों का समर्थन किया: तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज यूपी से आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने तीनों कृषि सुधार क़ानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम क़ानूनों और सरकार के साथ हैं कृषि सुधार क़ानूनों की जरुरत काफी लंबे समय से थी। 
 
07:00 PM, 15-Dec-2020

आज जो किसान मुझसे मिले, वे बिल और सरकार के साथ: नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज जो किसान मुझसे मिले, उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे बिल और सरकार के साथ हैं। चूंकि कुछ किसान गलत धारणा फैला रहे हैं इसलिए उन्हें भी गुमराह किया गया। जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने बिलों का स्पष्ट समर्थन किया।
 
06:56 PM, 15-Dec-2020

मुजफ्फरनगर के खाप चौधरी भी किसानों के समर्थन में उतरे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खाप चौधरी भी किसानों के समर्थन में उतरे हैं। यहां सोमवार को शाहपुर में आयोजित सर्वखाप पंचायत में केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में कूच करने का निर्णय लिया गया। किसानों से मतभेद भुला कर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।
06:37 PM, 15-Dec-2020

'हम 20 तारीख को पूरे देश में इन सभी किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे'

सिंघु बॉर्डर से किसान नेता जगजीत सिंह ने कहा कि बड़े दुख से ये बात बतानी पड़ रही है कि आज तक जबसे हमने दिल्ली में आकर आंदोलन लड़ना शुरू किया, यहां तक आते-आते हमारे लगभग 13-14 किसान, रोजाना औसतन एक किसान शहीद हो रहा है। हम 20 तारीख को पूरे देश में इन सभी किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed