सरकार कानून में संशोधन के लिए तैयार: छठे दौर की बैठक खत्म, अगली मुलाकात चार जनवरी को
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 35वें दिन में प्रवेश कर चुका है। शीतलहर और घटता तापमान भी उनका हौसला नहीं तोड़ सका है। आज सबकी निगाहें किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली छठे दौर की बैठक पर टिकी हैं। बैठक की सफलता और असफलता पर ही इस आंदोलन का भविष्य टिका है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वहां उनके समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब इस आंदोलन की लहर बिहार भी पहुंच चुकी है जहां से किसी तरह के प्रदर्शन की बात अब तक सामने नहीं आ रही थी। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
लाइव अपडेट
सिंघु बॉर्डर पहुंचे पंजाबी गायक जैजी बी
पंजाबी गायक जैजी बी ने आज देर शाम सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मैं रोज प्रदर्शन के वीडियो देखता था। किसान जो सभी का पेट भरते हैं, उनके लिए हम यहां आए हैं। मेरी सरकार से विनती है कि तीनों कृषि कानून वापिस लिए जाएं।दिल्ली: पंजाबी गायक जैजी बी ने सिंघु बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2020
उन्होंने बताया, "मैं रोज प्रदर्शन के वीडियो देखता था। किसान जो सभी का पेट भरता है, उनके लिए हम यहां आए हैं। मेरी सरकार से विनती है कि तीनों कृषि क़ानून वापिस लिए जाएं।" pic.twitter.com/or2b1m40IC
बैठक के बाद बोले क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा कि तीनों कानूनों के वापस लिए जाने को लेकर अब भी संदेहास्पद स्थिति है। इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार के साथ आम सहमति नहीं बना सके। पराली जलाने के मुद्दे पर सरकार किसानों को जुर्माने से बाहर करने पर सहमत हो गई।बॉर्डर पर मनाई जन्मदिन
दिल्ली यूपी को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान की बेटी ने प्रदर्शन स्थल पर ही अपना जन्मदिन मनाया।Daughter of a farmer celebrates her birthday at Ghazipur border (UP-Delhi) border where farmers are protesting against the new agriculture laws. pic.twitter.com/WJ6fO5XJly
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2020
बुजुर्ग किसानों से घर वापस जाने का आग्रह
बैठक के बाद कृषि मंत्री ने बताया कि हमने यूनियन के नेताओं से आग्रह किया है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए वे प्रदर्शन में बैठे बुजुर्ग किसानों से घर लौटने की अपील करें। महिलाओं और बच्चों को भी इस मौसम में परेशानी हो रही है। ऐसे में उनका भी घर लौट जाना सही होगा।Considering the chilly weather in Delhi, I have requested the farmer leaders to send home the elderly, women and children. The next round of talks will be held on January 4: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/VzRDEaFqsr
— ANI (@ANI) December 30, 2020