फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farmers protest in front of greater noida authority office

किसानों ने घेरा ग्रेनो प्राधिकरण का दफ्तर

Tue, 22 Aug 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
 farmers protest in front of greater noida authority office
demo pic

ग्रेटर नोएडा के किसानों ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव कर दिया। पुलिस ने गेट से घुसने पर रोकने की कोशिश की तो किसान गेट के आगे भैंसा-बुग्गी लगाकर प्रदर्शन करने लगे। आंधे घंटे बाद किसान दफ्तर के परिसर में घुसे और भूतल पर बने हॉल में धरने पर बैठकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद सीईओ की तरफ से कल बैठक करने की सूचना देकर एसीईओ ने धरना खत्म कराया। 

विज्ञापन


किसान सुबह करीब 11 बजे प्राधिकरण गोलचक्कर के पास एकत्रित हुए। उसके बाद प्राधिकरण पहुंचे। वहां प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि प्राधिकरण किसानों को 10 फीसदी आवासीय भूखंड देने के नाम पर गुमराह कर रहा है। सभी किसानों को 10 फीसदी आवासीय भूखंड देने का वादा किया था, लेकिन अब छह फीसदी भूखंड ही दिया जा रहा है। गेट पर पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस ने अंदर आने से रोक दिया। गेट बंद कर दिया गया। किसानों ने ऊपर से कूदने का प्रयास किया तो पुलिस वालों ने वापस धकेल दिया। करीब 45 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा। 
विज्ञापन


उसके बाद सीनियर अफसरों ने अंदर आने की अनुमति दी। किसान प्राधिकरण के भूतल पर बने हॉल में बैठकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे बाद एसीईओ बालकृष्ण त्रिपाठी ने किसानों  से बातचीत की। किसानों ने सीईओ के साथ बातचीत कराने की शर्त रखी। सीईओ दफ्तर में नहीं थे। किसानों को बुधवार सुबह 11 बजे डीएम की मौजूदगी में बैठक करने की बात कही तब जाकर किसान शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संघर्ष (सेवा) समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी का कहना है कि 2016 में प्राधिकरण बोर्ड ने सभी किसानों को 10 फीसदी आवासीय भूखंड देने को प्रस्ताव पास किया था। अब प्राधिकरण देने से मना कर रहा है। प्रदर्शन में सूबेदार रमेश रावल, ब्रह्मपाल सूबेदार, उपेंद्र खारी, गिरीश त्यागी, प्रमोद मुखिया, विजयपाल प्रधान, मनोज प्रधान, कर्ण सिंह, रवि प्रधान, पप्पू प्रधान, रामी प्रधान आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed