फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers Protest: Farmers arrive at Ghaziabad-Delhi border in support of Delhi Chalo protest march

Farmers Protest: भले ही प्रधानमंत्री मोदी ने किया नाराज, लेकिन किसानों को अभी भी है उनसे आस

Sat, 28 Nov 2020 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Nov 2020 06:07 PM IST
सार

किसानों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचने लगे हैं। गुरुद्वारा कमेटियों के सदस्यों द्वारा लगातार लोगों से उनकी परेशानी पूछी जा रही है। ये कमेटियां पोर्टेबल शौचालय, एंबुलेंस, राशन की व्यवस्था जुटा रही हैं...

विज्ञापन
Farmers Protest: Farmers arrive at Ghaziabad-Delhi border in support of Delhi Chalo protest march
प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकते किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। एक तरफ सिंघु बॉर्डर पर एकत्र किसान जहां पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जला रहे हैं और नारेबाजी कर विरोध जता रहे हैं। वही दूसरी तरफ किसान मोबाइल में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर भी नजर बनाए हुए हैं। किसानों को आस है कि पीएम मोदी आने वाले दिनों में हमारे हक में फैसला लेंगे।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है। हम यहां लंबी लड़ाई के लिए एकत्र हुए हैं। हम जब तक पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक हमारी बातें नहीं मान ली जाती हैं। हम छह माह का राशन लेकर आए है। पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा है कि वे हमारी बातों को सुनेंगे और मानेंगे।

विज्ञापन

युवा और महिलाएं भी जुटी आंदोलन में

पंजाब से आए किसानों में बड़ी संख्या में युवा लोग भी शामिल है। एक तरफ जहां युवा लड़के और लड़कियां छोटे छोटे ग्रुपों में एकत्र होकर धरना दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं भी किसानों के लिए भोजन तैयार करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



पलवीर सिंह ने अमर उजाला को बताया कि, खाना बनाने और लोगों को खाना खिलाने के लिए कई टोलियां बना रखी हैं। ये सभी सुबह छह बजे ही एक्टिव हो जाती हैं। सुबह चाय देने के बाद से दोपहर के भोजन की तैयारी शुरू हो जाती है। शाम को चाय के बाद रात के खाने की तैयारी शुरू होती है। रात करीब 2 बजे तक सभी को खाना खिलाया जाता है।

गुरुद्वारा के लोग भी पहुंचे मदद के लिए

किसानों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचने लगे हैं। गुरुद्वारा कमेटियों के सदस्यों द्वारा लगातार लोगों से उनकी परेशानी पूछी जा रही है। ये कमेटियां पोर्टेबल शौचालय, एंबुलेंस, राशन की व्यवस्था जुटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed