फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर बवाल के बाद कई धाराओं में एफआईआर दर्ज, पुलिसबल तैनात

Mon, 30 Nov 2020 11:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 30 Nov 2020 11:29 PM IST
खास बातें

दिल्ली चलो मार्च के आह्वान पर सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन जमे किसानों ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशर्त वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सोमवार को भी यहीं जमे हुए हैं। वहीं यूपी गेट पर बैठे किसानों को रोकने के लिए पत्थर के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को भी सिंघु व टिकरी बॉर्डर बंद रहेंगे। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Farmers protest dilli chalo andolan live updates from singhu border tikri border all delhi borders up gate delhi metro delhi traffic
बुराड़ी, दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान और खबरों से जुड़े रहने के लिए एक प्रदर्शनकारी किसान अमर उजाला अखबार पढ़ता हुआ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:22 PM, 30-Nov-2020

दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

सिंघु बॉर्डर पर पिछले शुक्रवार को किसानों और पुलिस टीम के बीच झड़प को लेकर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में 27 नवंबर को अलीपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 323, 147, 148, 149, 279, 337, 188, 269 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है।
10:08 PM, 30-Nov-2020

किसान संगठन के लोग सरकार से बातचीत करें: रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि किसान संगठन के लोग सरकार से बातचीत करें। क्या इसमें (नए कृषि कानूनों) कोई सुधार हो सकता है, इस संबंध में सरकार निर्णय ले सकती है। 3 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी संगठनों को बुलाया है।
 
विज्ञापन
09:41 PM, 30-Nov-2020

मंगलवार सुबह दस बजे ट्रैक्टरों में सवार होकर दिल्ली कूच करेंगे खाप से जुड़े किसान

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक और हरियाणा सरकार समर्थक विधायक ने चेयरमैन पद छोड़ दिया। दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन पद से सोमवार दोपहर बाद इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया है। खाप से जुड़े हर गांव से किसान मंगलवार सुबह दस बजे ट्रैक्टरों में सवार होकर दिल्ली कूच करेंगे। सांगवान खाप के प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। सोमवार को खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर हुई खाप की सर्वजातीय पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
 
08:44 PM, 30-Nov-2020

गाजीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षा के बीच किसानों ने किया विरोध 

गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बीच गुरु नानक जयंती के अवसर पर किसानों ने मोमबत्तियां जलाकर विरोध जताया।
 
08:37 PM, 30-Nov-2020

टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध जारी 

टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सुरक्षाबलों द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर भी मोमबत्तियां लगाई।
 
08:26 PM, 30-Nov-2020

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने निकाला कैंडल मार्च 

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन सिंघु बॉर्डर पर जारी है। गुरु नानक जयंती के मौके पर किसानों ने मोमबत्ती जलाकर प्रर्दशन किया। एक किसान ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने कैंडल मार्च निकाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 30-Nov-2020

पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है: एसएन श्रीवास्तव 

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से बुराड़ी मैदान में पहुंचने का अनुरोध किया है। 
 
07:44 PM, 30-Nov-2020
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र के लिए विशेष ऋण पैकेज की मांग की है। उन्होंने लिखा कि देश में किसान इसलिए प्रदर्शन कर रहें हैं क्योंकि नए कृषि कानून के तहत किसानों के जीवन यापन पर बुरा असर पड़ रहा है और उन्हें भारी घाटा का सामना करना पड़ रहा है। 

अधीर रंजन ने कहा कि लाखों किसान सड़क पर इसलिए उतरे हैं क्योंकि उन्हें अपना वैधानिक अधिकार नहीं मिल रहा है और बैंक से उन्हें उनके हक के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इसलिए मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि वे कृषि क्षेत्र के लिए विशेष ऋण पैकेज की घोषणा करें और किसानों को राहत दें।

Leader of Congress Party in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury has written to PM Modi asking for special loan packages for the agriculture sector pic.twitter.com/HUMhQjcVMg

— ANI (@ANI) November 30, 2020

 
07:18 PM, 30-Nov-2020

अब शासन कॉरपोरेट्स का हो गया: गुरनाम सिंह

किसान यूनियन (हरियाणा) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि संविधान के अनुसार, शासन लोगों के द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का होता है। लेकिन अब शासन कॉरपोरेट्स द्वारा, कॉरपोरेट्स के लिए और कॉरपोरेट्स का हो गया है। कॉरपोरेट्स के लिए कानून बनाए जा रहे हैं और लोगों का शोषण किया जा रहा है।
 
06:55 PM, 30-Nov-2020

सांसद हनुमान बेनीवाल की बड़ी घोषणा, वापस नहीं हुए कृषि कानून तो एनडीए से अलग होने पर करना पड़ेगा विचार

केंद्र सरकार में एनडीए का हिस्सा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। आरएलपी के संयोजक और राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वो एनडीए में बने रहने पर विचार करना पड़ेगा। सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा-'अमित शाह जी, देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से संबंधित लाए गए तीन बिलों को तत्काल वापस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए। इसके अलावा दूसरे ट्वीट में लिखा, चूंकि, आरएलपी एनडीए का घटक दल है लेकिन, आरएलपी की ताकत किसान व जवान हैं, इसलिए अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो मुझे किसान हित में एनडीए का सहयोगी दल बने रहने के विषय पर पुनर्विचार करना पड़ेगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed