भारत बंदः कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने निकाली मशाल रैली
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान संगठनों ने आंदोलन को देशभर तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को भारत बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य व शादियों के वाहनों को छोड़कर दूध व फल-सब्जी सहित अन्य सेवाओं पर रोक रहेगी। बंद के तहत दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम होगा। किसान संगठनों ने समर्थन के लिए राजनीतिक दलों को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि वह भारत बंद में शामिल होने के दौरान अपने झंडे-पोस्टर का इस्तेमाल न करें। आंदोलन के स्वरूप को अराजनीतिक ही रहने दें। यहां पढ़ें भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर पर आज दिनभर क्या असर हुआ और क्या बंद रहा व क्या खुला....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मीनाक्षी लेखी का केजरीवाल पर हमला
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाउस अरेस्ट नहीं है, घर पर आराम कर रहे हैं, वो कल रात एक शादी में शामिल हुए थे। हमें ऐसी नौटंकी की आदत हो चुकी है, लोगों को भी जान लेना चाहिए।It's not house arrest but rest in house. We've video footage of last night in which he can be seen, we don't know what did he eat at some marriage function that he's at his house. Everyone knows he is excellent at drama, I doubt if his degree is of IIT or NSD: Meenakshi Lekhi,BJP https://t.co/Gonbztw9rQ pic.twitter.com/xHXr12kHfZ
— ANI (@ANI) December 8, 2020
कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर निकाली मशाल रैली
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ में विरोध जारी है। मंगलवार की शाम को कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मशाल रैली निकाली है।कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मशाल रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। #FarmersProtest pic.twitter.com/LUPMCs4Vgr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020
किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाबी गायक
पंजाबी गायक जस बाजवा गाज़ीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर सहमत होना चाहिए।Punjabi singer Jass Bajwa joins farmers' protest against Centre's farm laws, at Ghazipur border (Delhi-UP border)
— ANI (@ANI) December 8, 2020
He says, "The Government should agree to the demands of the farmers." pic.twitter.com/LBQcANFWPr
उन्हें मेरी योजना के बारे में पता चल गया और उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया: केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने योजना बनाई थी कि आज मैं सीएम के रूप में नहीं बल्कि किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक आम आदमी के रूप में सीमा पर जाऊंगा। मुझे लगता है कि उन्हें मेरी योजना के बारे में पता चल गया और उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया।I had planned that today I would go to the border not as CM but as a common man to express my solidarity with the farmers. I think they came to know about my plan and they did not let me go: Delhi CM Arvind Kejriwal https://t.co/6TOwmcOP4Z pic.twitter.com/vp7YY7QFww
— ANI (@ANI) December 8, 2020
हम किसानों के साथ हैं, दबाव में आने वाले नहीं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं, दबाव में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सेवादार हैं।किसानों का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से शाम सात बजे करेगा मुलाकात
किसानों का एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सात बजे गृहमंत्री से मुलाकात करेगा।राकेश टिकैत
गुरनाम सिंह चढूनी
हनन मुला
शिव कुमार कक्का जी
बलवीर सिंह राजेवाल
रुलदू सिंह मानसा
मंजीत सिंह राय
बूटा सिंह बुर्जगिल
हरिंदर सिंह लखोवाल
दर्शन पाल
कुलवंत सिंह संधू
बोध सिंह मानसा
जगजीत सिंह दल्लेवाल
दिल्ली सीएम कर रहे झूठ की राजनीतिः गौरव भाटिया
हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देंः किसान
पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने आज सिंघु बॉर्डर पर कहा कि हम दिल्ली और हरियाणा के लोगों को परेशान नहीं करना चाहते, हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।We do not want to cause any inconvenience to anyone from Delhi or Haryana, we should be allowed to hold protest at Ramlila Ground: RS Mansa, Punjab Kisan Union at Singhu (Haryana-Delhi border) pic.twitter.com/S0EpkjknBR
— ANI (@ANI) December 8, 2020