फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers protest at singhu border, 500 farmers came forward to save the lives of 100 children

सिंघू बार्डर: 100 बच्चों की जिंदगी बचाने आगे आए 500 किसान

Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
संजीव कुमार झा राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at singhu border, 500 farmers came forward to save the lives of 100 children
किसानों का आंदोलन - फोटो : पीटीआई

सिंघू बार्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ठंड में सैकड़ों किसान अपनी जान की परवाह किए बगैर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। लगातार परेशानी झेलते हुए सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर किसान अपना खून दान कर मानवता का उदाहरण भी पेश कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, प्रदर्शन स्थल पर यूनाइटेड सिख संगठन और नोएडा चेरिटेबल ब्लड बैंक ने मिलकर ब्लड डोनेशन ड्राइव चलाई है। इसका ड्राइव का मकसद 100 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जिंदगी को बचाना है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के डायरेक्टर अनुराग आनंद ने अमर उजाला को बताया कि, 'सिंघू बार्डर पर हमने तीन दिन ब्लड डोनेशन ड्राइव चलाई। इसमें 500 किसानों ने अपना रक्तदान किया। यहां से हमने बच्चों के लिए 500 यूनिट ब्लड जुटाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि, 'ये ड्राइव खासतौर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए चलाई है। क्योंकि कोविड 19 के चलते इन बच्चों को दो माह से वक्त पर ब्लड नहीं मिल पा रहा था। 


जैसे ही हमने किसानों के बीच ये समस्या बताई वे खुद आगे आकर रक्तदान के लिए तैयार हो गए। किसानों से जमा किया गया रक्त को ब्लड बैंक में टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद उपयोगी रक्त को बच्चों के लिए प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed