यूपी के मंत्री बोले- आम किसान खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा, उसे आंदोलन से कोई मतलब नहीं
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार से अब तक की हुई बातचीत और मिले प्रस्तावों को संयुक्त किसान मोर्चा ने खारिज कर दिया है। फिलहाल बात बनती नहीं दिख रही है। सरकार और किसान मोर्चा ने एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल दी है। 12 और 14 दिसंबर के आंदोलन की घोषणा के बाद आगे इसके विस्तार के संकेत हैं। यहां पढ़ें किसानों के आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
लाइव अपडेट
आम किसान अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा है, उसे इससे कोई मतलब नहीं हैः जय प्रताप सिंह
पंजाब को छोड़कर अधिकांश प्रदेशों में कहीं भी किसी किसान संगठन ने इसका समर्थन नहीं किया है। आम किसान जो अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा है उसे इससे कोई मतलब नहीं है। वो स्वयं समझता है कि इन कानूनों के चलते वो कहीं भी जाकर अपने उत्पाद को बेच सकता है: यूपी मंत्री जय प्रताप सिंह https://t.co/rY5YazexsC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
किसानों का बार-बार ये धमकी देना कि हम पूरे देश में बंद का आयोजन करेंगे गलत हैः यूपी के मंत्री जय प्रताप सिंह
सरकार खुली बैठक के लिए भी तैयार है। इसके बावजूद बार-बार ये धमकी देना कि हम पूरे देश में बंद का आयोजन करेंगे, पूरे तरीके से गलत है। जब सरकार संवाद कर रही है, ऐसे में इतना उत्तेजित होने की जरुरत नहीं है। ये पूरे देश में गलत संदेश भी दे रहा है: यूपी मंत्री जय प्रताप सिंह #FarmLaws pic.twitter.com/odmQB0gYlP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
कृषि कानूनों की रुप रेखा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार हैः गजेंद्र सिंह शेखावत
भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कृषि कानूनों की रुपरेखा स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुसार है। भविष्य में किसान/व्यापार के मद्देनजर संशोधन करने की अगर जरूरत पड़े तो सरकार के दरवाजे खुले हैं। मुझे लगता है जो लोग आंदोलन कर रह हैं, उन्हें भी ये बात समझ आने लगी है, जल्द समाधान निकलेगा।कृषि कानूनों की रुपरेखा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार है। भविष्य में किसान/व्यापार के मद्देनज़र संशोधन करने की अगर जरुरत पड़े तो सरकार के दरवाजे खुले हैं। मुझे लगता है जो लोग आंदोलन कर रह हैं, उन्हें भी ये बात समझ आने लगी है,जल्द समाधान निकलेगा: गजेंद्र सिंह शेखावत, BJP pic.twitter.com/sh5yJ0XpoG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
अब ये सिर्फ किसान आंदोलन नहीं रहा जन आंदोलन बन गया हैः किसान नेता
किसान नेता ने कहा कि हमारा रेल रोकने का कोई प्रोग्राम नहीं है। लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है, अब ये सिर्फ किसान आंदोलन नहीं रहा जन आंदोलन बन गया है।रेल रोकने का हमारा कोई प्रोग्राम नहीं है। लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है, अब ये सिर्फ किसान आंदोलन नहीं रहा जन आंदोलन बन गया है: सिंघु बॉर्डर से किसान नेता #FarmersProtest #FarmLaws pic.twitter.com/s9MaOOIGCP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
आरएलडी 14 दिसंबर को करेगी बुद्धि शुद्धि यज्ञ
राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद, रविंद्र चौहान ने कहा कि 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने जा रही है। इस यज्ञ के दौरान किसान आहुति देंगे और ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को सद्बुद्धि मिले। किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन, जिसमें हजारों किसान अपनी खेती छोड़ कर दिल्ली की सड़कों पर बैठे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेगी जिसके लिए संगठन के मुख्य पदाधिकारी जिलाधिकारी महोदय से मिलकर इस यज्ञ को करने की परमिशन लेंगे।बुजुर्ग किसान ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
गाजीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार की सर्द शाम में कपड़े उतार कर विरोध जताता बुजुर्ग किसान।
कल दोपहर 12 बजे से दो बजे तक टोल पर्चियां नहीं कटेंगीः राकेश टिकैत
सिंघु बॉर्डरः
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर उत्तरी दिल्ली के एसडीएम ने कोविड की जांच के लिए मोबाइल वैन लगवाई है। जांचकर्ताओं का कहना है कि हमारा लक्ष्य रोजाना 200 टेस्ट करने का है, हमने अब तक 23 लोगों की जांच की है, सभी निगेटिव पाए गए हैं।Delhi: A mobile van set up for COVID19 testing at Singhu Border (Delhi-Haryana Border), by SDM North, where farmers are protesting
— ANI (@ANI) December 11, 2020
"Our target is 200 tests per day, we've tested 23 till now all are negative. We're conducting both antigen & RT-PCR tests," says a worker pic.twitter.com/JBgPZOBvL4
आप 14 दिसंबर को करेगी पंजाब में जिला मुख्यालयों का घेराव
आम आदमी पार्टी ने किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को पूरे पंजाब में जिला मुख्यालयों का घेराव करने का आह्वान किया है।In solidarity with the call given by farmers, AAP would lay siege to district headquarters across Punjab on December 14th against the new agrarian laws introduced by Modi government at the Centre: Aam Aadmi Party (AAP)#FarmLaws
— ANI (@ANI) December 11, 2020