{"_id":"077d1fe30aa1c7df9b7ee110ec1d4b47","slug":"farmers-pain-reverberates-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गूंजेगा किसानों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गूंजेगा किसानों का दर्द
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बाजार दर से देने की किसानों की मांग अब लखनऊ तक गूंजेगी। मंगलवार को किसानों के क्रमिक अनशन पर पहुंचकर विधायक सुदेश शर्मा ने उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुद्दा केवल 19 गांवों का नहीं, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के किसानों का है। किसानों की लड़ाई बेकार नहीं जाएगी। वे लखनऊ के गलियारों तक किसानों का दर्द पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में तहसील में किसानों का क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रालोद विधायक सुदेश शर्मा ने अनशन स्थल पर किसानों से कहा कि लोकतंत्र में इंसाफ के लिए किसानों को कंपकंपाती ठंड में अनशन पर बैठकर लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल 19 गांवों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों की है। जब एक बीघा जमीन में सभी जगह पैदावार बराबर होती है तो मुआवजा अलग-अलग क्यों दिया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि समिति तय कर लें, जब चाहे वह प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलने से चलेंगे। अनशन पर रालोद नेता शाहिद चौधरी, सतीश राठी, सतेंद्र तोमर, चांदवीर चूड़ियाला, बसपा नेता अनिल गौतम आदि ने विचार रखें।
संचालन जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर एवं समिति के सचिव मनवीर त्यागी ने किया। वहीं अनशन पर मौजूद किसानों के मनोरंजन के लिए दिनभर कलाकारों ने देश भक्ति रागिनी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सिधराम, कंवर पाल, आनंद प्रकाश, रमेश प्रधान, केशव आदि मौजूद रहे।