किसान आंदोलन स्थगित: रवाना होने लगे किसान, राकेश टिकैत ने बताया, किस दिन जाएंगे
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार में सहमति के बाद किसान संगठनों ने शनिवार सुबह दिल्ली बॉर्डरों से रवाना होना शुरू कर दिया। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इसमें चार-पांच दिन लगेंगे। लौटते समय किसान भावुक नजर आए।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है। इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं यहां से 15 दिसंबर को निकलूंगा।
किसान आंदोलन के लगभग एक साल बाद गुरु पूर्णिमा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों नए कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया था। इसके बाद 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों में इसके विधेयक पारित करा दिए गए। सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई है।
दिल्ली के सीएम ने किया सलाम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया, ''धैर्य, साहस और एकता का कोई विकल्प नहीं होता। आपसी भाईचारे और एकता से ही देश आगे बढ़ सकता है। किसान भाईयों की यही एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। ऐतिहासिक जीत लेकर आज से वापस अपने घर लौट रहे किसान भाईयों की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवटता को मेरा सलाम।''