फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers movement: 81 trains will be canceled today and tomorrow

किसान आंदोलन : आज और कल 81 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन की वजह से पंजाब और जम्मू रेलवे रूट की आने-जाने वाली ट्रेनें लगातार निरस्त हो रही हैं। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त करने का निर्णय लिया है।

किसान आंदोलन ने रेलवे की समय सारणी को बिगाड़ दिया है। पंजाब व जम्मू रेलवे रूट पर चलने वाली 300 से अधिक ट्रेन प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को 81 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेगी। इनमें दिल्ली-कटरा, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-फजिल्का, नई दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-शामली, दिल्ली-जींद, भिवानी-धुरी, सिरसा-लुधियाना, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चूरू, अमृतसर-हिसार, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, रोहतक-हांसी के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 101 ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर नहीं चलकर परिवर्तित रूट से चलेंगी। इसमें मुख्य रूप से गोरखपुर-अमृतसर, अमृतसर-जयनगर, कोलकाता-जम्मूतवी, आनंद विहार-मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली-कटरा, मुंबई-आनंद विहार, जम्मूतवी-अजमेर समेत कई ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा 10 से अधिक ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचकर आधे रास्ते में ही निरस्त रहेगी। लिहाजा अगर आप भी इस रूट पर सफर करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेनों की समय-सारणी पता करके ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed