फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer leaders did not participate in the inquiry of Delhi Police

दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ में शामिल नहीं हुए किसान नेता

Sat, 30 Jan 2021 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Jan 2021 01:57 PM IST
सार

  • -पुलिस ने व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया
  • -शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया
  • -फोरेंसिक टीम ने कई जगह से लिए सैंपल

विज्ञापन
Farmer leaders did not participate in the inquiry of Delhi Police
लाल किले पर किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किसान हिंसा मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, एक भी किसान नेता शुक्रवार को तफ्तीश शामिल नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने छह किसान नेताओं को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा था। किसान नेताओं के न आने पर पुलिस ने व्यक्तिगत रूप से पुलिसकर्मियों को किसान नेताओं के पास भेजा। नेताओं को व्हाट्सएप पर भी मैसेज किया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्हें शनिवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय थाना पुलिस से गाजीपुर, नांगलोई और लालकिले पर हुई हिंसा केस की फाइलें शुक्रवार को मिल गईं। दिल्ली पुलिस ने एक पंपलेट जारी कर स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने किसी घटनास्थल का वीडियो व फोटो खींचे हैं या सीसीटीवी फुटेज हैं तो दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराया जाए। हिंसा मामले में दर्ज हुई कुल 33 एफआईआर में से नौ केसों की जांच अपराध शाखा व हिंसा की आपराधिक षड़यंत्र व देशद्रोह मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केस फाइल मिलते ही अपराध शाखा की टीमों ने जांच शुरू कर दी हैं। गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को रोहिणी स्थित फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने गाजीपुर पहुंचकर काफी सैंपल एकत्रित किए हैं। सड़क से वाहनों के टायर के निशाना उठाए गए हैं कि रफ्तार कितनी थी और किस तरीके के वाहन थे। फोरेंसिक टीम यहां पर करीब दो घंटे रहे। इसके बाद टीम लाल किले पहुंची। फोरेसिंक टीम ने बृहस्पतिवार को उत्तम नगर पहुंचकर वहां कुछ सैंपल एकत्रित किए थे।  शाम तक कुछ केसों की फाइल स्थानीय थाना पुलिस से अपराध शाखा को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed