फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer died due to ruined crop

बर्बाद फसल को देख निकल गई किसान की जान

Sun, 12 Apr 2015 11:17 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to ruined crop

जेवर तहसील के रबूपुरा कस्बे में बारिश से अपनी करीब नौ बीघा फसल को बर्बाद हुआ देख सदमे से एक किसान की मौत हो गई। किसान की सदमे से मौत की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने भी किसान की फसल में बारिश के कारण 65 प्रतिशत तक के नुकसान का आकलन किया है।

विज्ञापन


मूलत: रबुपूरा कस्बे के सदभावना नगर निवासी 50 वर्षीय किसान ओमप्रकाश के परिवार में दो बेटे सौरव व विशाल और पत्नी सावित्री समेत चार लोग हैं। कस्बे के पास ही किसान ओमप्रकाश पर खसरा संख्या 1369 में 0.7485 हेक्टेअर जमीन है।
विज्ञापन


वे खेती के साथ-साथ गाजियाबाद एक कंपनी में छोटी मोटी नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौकरी पर जाने से पहले ओमप्रकाश अपने बेटे सौरव के साथ बाइक से अपनी फसल देखने खेत पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से बर्बाद फसल देख वह सदमे में आकर आकर वही बैठ गया। पिता की तबियत बिगड़ते देख सौरव उन्हें जैसे तैसे घर लेकर आया।

फसल की आय से चलता था घर

Farmer died due to ruined crop

आनन-फानन में परिजनों ने किसान को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को ही देर रात इलाज के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया।

पिता के साथ मजदूरी करने वाले किसान ओमप्रकाश के बड़े बेटे सौरव ने बताया कि उनके पास 9 बीघा जमीन है। सालभर में गेंहू की फसल से होने वाली आय से ही घर का खर्च चलता था, लेकिन इस बार बारिश से फसल तबाह हो जाने से परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फसल चौपट होने और घर चलाने के दर्द के सदमे को उसके पिता सहन नही कर सके, जिससे उनकी मौत हो गई।

कई दिनों से परेशान था ओमप्रकाश

Farmer died due to ruined crop

परिजन योगेश ने बताया कि किसान ओमप्रकाश की फसल के नुकसान को लेकर कई दिनों से परेशान था। भविष्य की चिंता में अंदर ही अंदर घुट रहा था और इसे लेकर परिवार में किसी से भी बात नहीं करता था। शुक्रवार को फसल का नुकसान देख सदमे में आकर ही उसकी मौत हो गई है।

तहसीलदार जेवर सुशील कुमार का कहना है कि किसान ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिलने पर लेखपाल द्वारा उसकी प्रभावित फसल का आकलन किया था। बारिश से उसकी 9 बीघा फसल में करीब 65 प्रतिशत का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

दूसरी ओर, जेवर तहसील के फलैंदा गांव निवासी 51 वर्षीय किसान बुद्धा की भी 8 बीघा फसल बर्बाद होने से मौत हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल रणवीर शर्मा ने गांव में जाकर किसान की बर्बाद फसल का सर्वे किया है। वह कई दिनों से बीमार भी बताया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed