{"_id":"6a7619d7198779e08805e760","slug":"youth-who-went-to-haridwar-to-fetch-kanwar-dies-in-road-accident-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76865-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांवड़ लेने हरिद्वार गए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
दो साथी गंभीर रूप से घायल, हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कांवड़ लेने हरिद्वार गए गांधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मनीष की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सात अगस्त की सुबह हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी फ्लाईओवर के पास हुआ।
मनीष अपने मोहल्ले के रहने वाले कमल और मयंक के साथ एक ही बाइक पर हरकी पैड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उत्तराखंड रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार तीनों युवक फरीदाबाद से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। सुबह वे बाइक से घाट की ओर जा रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर के पास पीछे से आई रोडवेज बस की टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमल और मयंक का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।