फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   young woman found dead under suspicious circumstances in hotel room in Faridabad

कहां गया 'दीपक'?: महिला को लाया होटल, स्टाफ ने देखी बेड पर पड़ी लाश; आखिर ऐसा क्या हुआ कि चली गई युवती की जान

Fri, 25 Jul 2025 07:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

फरीदाबाद के एक होटल रूम में दिल्ली की रहने वाली 32 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला जिस युवक के साथ आई थी वो मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
young woman found dead under suspicious circumstances in hotel room in Faridabad
महिला की हत्या - फोटो : AI

विस्तार

सेक्टर-31 थाना एरिया की आईपी कॉलोनी के एक होटल के कमरे में युवती संदिग्ध हालात में मृत मिली है। शुक्रवार दोपहर होटल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो बैड पर 32 साल की युवती मृत थी। युवती के साथ कमरे में ठहरा युवक दीपक यहां से निकल चुका है। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार दोपहर होटल से सूचना मिली कि एक कमरा कई घंटे से बंद है और खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-31 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से जवाब नहीं मिला तो वीडियोग्राफी कर कमरे का दरवाजा जबरन खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर टीम पहुंची तो बैड पर युवती मृत पड़ी थी। मृतका की पहचान बदरपुर के माेहन बाबा नगर निवासी 32 साल की शिब्बा के तौर पर हुई। होटल स्टॉफ से पूछताछ और रेकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि बृहस्पतिवार शाम को युवती दीपक नामक युवक के साथ आई थी और दोनों कमरा बुक कर यहां ठहरे। मौके से युवक गायब मिला।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। युवती के शव को मोर्चरी में रखकर पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चला कि युवती की मौत कैसे हुई। युवक के फरार होने के चलते हत्या के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या का है या संदिग्ध मौत का, ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।


ये भी पढ़ें: फरीदाबाद: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कांवड़िया, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed