फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   X-rays are not being done in two government hospitals

Faridabad News: दो सरकारी अस्पतालों में नहीं हो रहे एक्सरे

Sat, 02 Aug 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
X-rays are not being done in two government hospitals
- मरीजों को हो रही है परेशानी, एम्स शाखा में एक साल से नहीं हो रहे एक्सरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के दो बड़े सरकारी अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से मरीजों को डॉक्टर से उपचार लेने के बाद एक्सरे करवाने के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। जिससे उनकी जेब पर काफी असर पड़ता है।
बीके अस्पताल में हर रोज करीब 1500 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें से 200 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे करवाने की सलाह देता है। पिछले दो महीने से एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के एक्सरे पोर्टेबल मशीन से किए जाते हैं, ताकि उनको उपचार समय पर मिल सकें। वहीं सामान्य मरीज को एक्सरे करवाने के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतिंदर वशिष्ठ का कहना है कि उनकी ओर से उच्च अधिकारियों को कई बार एक्सरे मशीन के लिए अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


एक साल से एम्स शाखा में नहीं हो रहे हैं एक्सरे


बल्लभगढ़ स्थित एम्स शाखा में हर रोज करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसमें से 300 से अधिक मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के बाद एक्सरे करवाने की सलाह दी जाती है। एक साल से एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से इस अस्पताल में एक्सरे नहीं हो रहे है। इस समस्या को लेकर एम्स शाखा की और से कई बार उच्च अधिकारियों का अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्वास्थ्य केंद्र पर मशीन होने के बावजूद भी नहीं आते हैं मरीज
सेक्टर 3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट और गांव तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन लगी हुई है। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या ना के बराबर है। सेक्टर 3 में 1 से 2 मरीज ही एक्सरे करवाने के लिए आते हैं। गांव तिगांव के स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र 10 मरीज के एक्सरे होते हैं। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्र पर मशीन होने के बावजूद भी ज्यादा संख्या में मरीज उसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed