{"_id":"62697e777f07ca5d45242915","slug":"work-will-start-soon-on-the-master-road-connecting-nit-and-greater-faridabad-faridabad-news-noi6453619199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने वाले मास्टर रोड पर जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने वाले मास्टर रोड पर जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पूर्वी फरीदाबाद (ग्रेटर फरीदाबाद) और पश्चिमी फरीदाबाद (एनआईटी) के बीच यातायात को सुगम करने के लिए दो सड़कों को मास्टर रोड (मुख्य सड़क) के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए सैनिक कॉलोनी और पाली से ग्रेटर फरीदाबाद होते हुए नोएडा के लिंक रोड से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए परामर्शदाता को रखा जाना है। इसके लिए सात एजेंसियों सामने आई हैं। जल्द एक को काम सौंपा दिया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने जा रहा है।
फरीदाबाद जिला भौगोलिक रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। इसमें एनआईटी क्षेत्र और ग्रेटर फरीदाबाद है। इसका प्रमुख कारण हाईवे व रेेलवे के कारण एनआईटी और सेक्टर 12 समेत अन्य अलग हो जाते हैं। ऐसे में एनआईटी क्षेत्र के लोगों को सेक्टर 12 या ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए नीलम, बाटा और एनएचपीसी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रयोग करना पड़ता है। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को हाईवे के साथ आगरा और गुरुग्राम नहर को पार करना होता है। सरकार दोनों नहरों पर कई जगहों पर पुल बनवा रही है जिससे शहर में यातायात बेहतर बना रहे लेकिन एनआईटी व ग्रेटर फरीदाबाद के बीच यातायात बेहतर करना आसान नहीं है। हाईवे पर रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
कंपनी तैयार करेगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
इसमें पश्चिम फरीदाबाद अर्थात एनआईटी के अंतिम छोर (सैनिक कॉलोनी) को पूर्व फरीदाबाद यानी ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। एनआईटी और नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के लिए सीधी कनेक्टविटी (जुड़ाव) नहीं है। एनआईटी के लोगों को यदि ग्रेटर फरीदाबाद अथवा नोएडा आना-जाना हो तो उन्हें कई रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी को परियोजना परामर्शदाता के रूप में रखा जाएगा। कंपनी दोनों इलाकों को सुगमता से जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट या डीपीआर तैयार करेगी। इसमें किस तरीके से सड़कों का निर्माण किया जाए जो सबसे सुगम हो। एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए सड़कों के बीच में फ्लाईओवर भी बनाए जा सकते हैं। परियोजना के पूरा होने से एनआईटी व ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
दो रूट पर होगा काम
1. परियोजना में दो रूट तय किए गए हैं। सैनिक कॉलोनी से बड़खल से होते हुए सेक्टर 19 से दोनों नहर पार करते हुए ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद से नोएडा से जोड़ने की योजना है।
2. पाली गांव से सोहना रोड होते हुए बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम नहर से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने की तैयारी है। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार प्रस्तावित हाइवे से नोएडा जोड़ दिया जाएगा।
एनआईटी और पाली से ग्रेटर फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ने की योजना है। इसके डीपीआर बनाने लिए परामर्शदाता रखने के लिए निविदा जारी की थी। इसके लिए सात एजेंसियां सामने आई हैं। जल्द ही एक एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।
-प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग