{"_id":"69cab5900cada783300a3b04","slug":"woman-attempting-suicide-on-sapphire-railway-overbridge-saved-by-elderly-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66292-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर खुदकुशी की कोशिश कर रही महिला को बुजुर्ग ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर खुदकुशी की कोशिश कर रही महिला को बुजुर्ग ने बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को समय रहते पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला अचानक पुल के किनारे पहुंच गई और नीचे कूदने का प्रयास करने लगी। तभी पास से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देरी हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। वहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई और बाद में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।