फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water-sewer connections will be cut for defaulters of more than 50 thousand

50 हजार से अधिक के बकायेदारों के कटेंगे पानी-सीवर कनेक्शन

Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Water-sewer connections will be cut for defaulters of more than 50 thousand
फरीदाबाद। नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। 50 हजार से अधिक राशि के बकायेदारों के पानी और सीवर के कनेक्शन काटे जाएंगे। संपत्तियां सील कर नीलाम करने की भी तैयारी है। इसके लिए निगम ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। तीन दिन में यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम का शहरवासियों पर करीब 200 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इनमें ऐसे बकायेदार शामिल हैं, जिन पर 50 हजार, एक लाख और इससे अधिक राशि वाले बकायेदार हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर में करीब ढाई लाख रिहायशी, वाणिज्यिक और औद्योगिक संस्थान हैं, जो संपत्ति कर के दायरे में आते हैं। लंबे समय से संपत्ति कर जमा नहीं कराया जा रहा है। नए सर्वे के अनुसार, निगम क्षेत्र में साढे़ पांच लाख संस्थान हो गए हैं, जिनसे निगम को संपत्ति कर वसूल करना है।
विज्ञापन

अब विभाग ने वाणिज्यिक और औद्योगिक संस्थानों से बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय कर अधिकारी विनोद गुलाटी ने बताया कि 50 हजार से अधिक के बकायेदारों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। तीन दिन का समय दिया गया है। यदि बकाया भरते हैं तो ठीक है। पैसा जमा न करने पर इनके पानी, सीवर के कनेक्शन काटने के साथ संपत्ति को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पैसा न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित रहे हैं। ऐसे में बड़े बकायेदारों को राशि जमा करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है लेकिन वह अनदेखा कर रहे हैं। अब बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति को नीलाम किया जाएगा।
- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed