{"_id":"6a1b2e71c73ef855b2091c42","slug":"water-atm-at-bk-hospital-has-been-refurbished-now-a-litre-of-cold-water-will-be-available-for-rs-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71195-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में वाटर एटीएम हुआ दुरुस्त, अब 2 रुपये में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में वाटर एटीएम हुआ दुरुस्त, अब 2 रुपये में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को राहत देने के लिए आपातकालीन विभाग के सामने लगे वाटर एटीएम को दुरुस्त कर दोबारा शुरू कर दिया गया है। अब इस मशीन से 2 रुपये में एक लीटर और 1 रुपये में आधा लीटर पानी उपलब्ध होगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन का कंप्रेसर लंबे समय से खराब पड़ा था, जिसके कारण लोगों को ठंडे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। शिकायतों के बाद मशीन लगाने वाली कंपनी पैम्प्स इंटरप्राइजेज द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई है। अस्पताल में बढ़ती गर्मी और मरीजों की परेशानी को देखते हुए अन्य वाटर कूलरों और पानी की मशीनों की भी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि पानी लोगों की बुनियादी जरूरत है और अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।