{"_id":"61c605c676fec95c28688859","slug":"union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar-arrived-at-the-kisan-mela-faridabad-news-noi62324258","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तरीके से करें खेती तो आय होगी दोगुनी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसान मेले में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तरीके से करें खेती तो आय होगी दोगुनी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसान मेले में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन
फरीदाबाद तिगांव में आयोजित किसान मेले का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान और मजदूर हितैषी सरकारें हैं। राज्यमंत्री ने शुक्रवार को तिगांव के अनाज मंडी में आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसान मेले में उपस्थित प्रगतिशील किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का किसान मेले आयोजित करने का मुख्य मकसद लोगों को ज्यादा से ज्यादा से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कोविड काल में देश की आर्थिक स्थिति खेती से जुड़े कार्यों के बदौलत से ही मजबूत रही। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर वह आधुनिक तरीके से खेती करेंगे तो उनकी आय दोगुनी हो सकती है।
उन्होंने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में 14, 15 और 16 जनवरी को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के लिए भी लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने लगभग 15 लाख रुपये की अनुदान धनराशि के चेक विभिन्न किसानों को चेक प्रदान किए। मंझावली पुल में जो भूमि अधिग्रहण की गई है, उन किसानों को मुआवजा राशि के करोड़ों रुपये के मुआवजा के धनराशि के चेक भी दिए। इस दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश कृषि प्रधान देश है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में किसान मेले आयोजित करके किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त जितेंद्र यादव और कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना अच्छी
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना समाज में रह रहे कम वार्षिक आय वाले नागरिकों के लिए बेहतरीन योजना है। यह जरूरतमंदों के उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रभावी रूप से सहयोगी है। गुर्जर शुक्रवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित लोगों संबोधित कर रहे थे।