{"_id":"6ad120161139f3c5c4001625","slug":"two-hours-of-rain-lead-to-waterlogging-in-various-areas-vehicles-left-crawling-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82858-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव, पुलिस ने दोनों ओर गेट बंद किए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में बृहस्पतिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब दो घंटे की बारिश में ही शहर की कई प्रमुख सड़कों और बाजारों में जलभराव हो गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा।
यातायात पुलिस ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भरने के कारण एहतियातन रास्ता बंद कर दिया। वहीं, सैनिक कॉलोनी के सामने गुरुग्राम रोड और एनएच-44 की सर्विस रोड पर वाहन रेंगते रहे। बारिश से तापमान में गिरावट आने से शहरवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने अंडरपास के दोनों ओर गेट बंद कर दिए, ताकि पानी के बीच से गुजरने के दौरान किसी वाहन चालक के साथ हादसा न हो। इसके कारण वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
गुरुग्राम रोड और एनएच-44 पर लगा जाम
सैनिक कॉलोनी के सामने गुरुग्राम रोड पर जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। इसी तरह एनएच-44 की सर्विस रोड पर कई जगह पानी भरने से यातायात की रफ्तार थम गई। बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में जलभराव होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बल्लभगढ़ बस स्टैंड के बाहर जलभराव होने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दुकानों और घरों में पानी घुसने की भी शिकायत रही।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में सबसे ज्यादा 31 मिमी बारिश
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बल्लभगढ़ में सर्वाधिक 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। धौज में 30 मिमी, गौंछी में 28 मिमी, मोहना में 24 मिमी और दयालपुर में 22 मिमी बारिश हुई। वहीं, फरीदाबाद शहर, तिगांव और बड़खल में 16 से 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की।