फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers returning home from their workplace attacked with sticks and clubs

Faridabad News: कंपनी से घर लौट रहे दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two brothers returning home from their workplace attacked with sticks and clubs
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में कंपनी से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो भाइयों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और सरियों से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में विकास और मन्जेश घायल हो गए। दोनों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने चिराग समेत 3-4 युवकों के खिलाफ 17 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता विकास के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह अपने भाई मन्जेश के साथ कंपनी से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में 3-4 युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। विकास ने एक युवक की पहचान चिराग के रूप में की है, जबकि अन्य युवकों को वह चेहरे से पहचानता है। आरोप है कि हमलावर दोनों भाइयों को पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। विकास ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इन्हीं युवकों ने पहले भी उनके साथ वारदात की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि को दोनों घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed