{"_id":"5ea46f738ebc3e906c6ee6a5","slug":"tweet-helped-person-in-faridabad-faridabad-news-noi5070531177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर से हुआ ट्वीट, फरीदाबाद में मिली युवक को मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर से हुआ ट्वीट, फरीदाबाद में मिली युवक को मदद
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के दो युवकों के फरीदाबाद में फंसे होने और उनमें से एक की तबियत खराब होने का एक ट्वीट मिलने पर नगर निगम की टीम ने उनसे संपर्क कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया और दवा दिलवाकर वापस घर छोड़ा। दोनों युवकों ने नगर निगम की टीम का धन्यवाद किया।
नगर निगम के प्रवक्ता रतन लाल रोहिल्ला ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी संदीप मिश्रा नाम के एक व्यक्ति ने इन दोनों युवकों के बारे में ट्वीट किया था।
इस संदेश को एक संघर्ष नामक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अजय बहल ने उन्हें भेजा। इस पर रतन लाल रोहिल्ला ने नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन में कार्यरत अशोक कुमार, दशरथ और गुलाब सिंह नामक कर्मचारियों को एक सप्ताह से अधिक समय से पेट की बीमारी से पीड़ित लवलेश की मदद करने को कहा गया। इन कर्मचारियों ने लवलेश से संपर्क कर उसे नंगला स्थित मकान से बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डा. मान सिंह ने उसका उपचार किया।