फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Training given to sarpanches and village panchayati raj public representatives

Faridabad News: सरपंचों और गांवों पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Training given to sarpanches and village panchayati raj public representatives
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित फरीदाबाद खंड कार्यालय में सोमवार को सरपंचों और पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम सचिवों, अनिष्ठ अभियंताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में जिला परिषद की सीईओ आशिमा सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने गांव में बने एकल गड्ढा शौचालय एवं सेप्टिक टैंक शौचालयों की रेट्रोफिटिंग कराएं और इस प्रकार के शौचालयों को दो जालीदार गड्ढों के शौचालयों में परिवर्तित कराएं।

बीडीपीओ ऋतु ने बताया कि सरकार की ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली पर हर विकास कार्यों के लिए ग्राम सभाओं में नियमित कार्यों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करें। इससे विकास कार्यों की धनराशि सरकार द्वारा समय पर जारी की जा सके। प्रशिक्षण में इंस्टीट्यूट से आए मुख्य प्रशिक्षक अक्षय जैन द्वारा एकल गड्ढा शौचालयों एवं सेप्टिक टैंक शौचालय को दो जालीदार गड्ढों में परिवर्तित कराने की टेक्नोलॉजी के रूप में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed