{"_id":"6ad66e739c9b9a0af507558c","slug":"traffic-around-dussehra-grounds-will-be-affected-plan-your-route-accordingly-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83191-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दशहरा मैदानों के आसपास यातायात रहेगा प्रभावित, बचकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दशहरा मैदानों के आसपास यातायात रहेगा प्रभावित, बचकर निकलें
विज्ञापन
एनआईटी और बल्लभगढ़ में दो मार्ग रहेंगे बंद, सेक्टर-16ए और सेक्टर-31 में भी यातायात व्यवस्था पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दशहरा पर्व पर शहर में चार प्रमुख स्थानों एनआईटी दशहरा ग्राउंड, बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-16ए और सेक्टर-31 में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। जाम से बचने के लिए वाहन चालक दशहरा मैदान के आसपास वाले रास्तों से बचकर निकले, अन्यथा जाम में फंस सकते हैं।
दो प्रमुख मार्गों पर बंद रहेगी आवाजाही
एनआईटी दशहरा ग्राउंड के पास मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। इस मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। वहीं, बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड के पास अंबेडकर चौक से सरकारी अस्पताल, बल्लभगढ़ तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का करें इस्तेमाल
सेक्टर-16ए और सेक्टर-31 के दशहरा स्थलों पर भी यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और आयोजन स्थलों के आसपास यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से यातायात निर्देशों का पालन करने और बंद मार्गों पर जाने से बचने का आग्रह किया है।