फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders in Sector-19 will get better electricity supply

Faridabad News: सेक्टर-19 के व्यापारियों को मिलेगी बिजली की बेहतर सुविधा

Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders in Sector-19 will get better electricity supply
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 11 केवी लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निकाले टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-19 के शॉपिंग सेंटर में व्यापारियों को बिजली की बेहतर सुविधा मिलेगी। नए कनेक्शन लेने के लिए भी उन्हें परेशानी नहीं होगी और आसानी से कनेक्शन मिल जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शॉपिंग सेंटर में 11 केवी की नई लाइनें बिछाएगा और 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा, जिससे व्यापरियों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी और आवेदन करने पर तुरंत नए कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे।
सेक्टर-19 पार्ट-1 स्थित शॉपिंग सेंटर में व्यापारियों को दुकानें अलॉट की गई थीं। इसमें कई व्यापारी ऐसे भी हैं, जिनकी दुकानों में बिजली कनेक्शन नहीं है और वह काम शुरू नहीं कर पाए हैं। इन्हें राहत देने के लिए शॉपिंग सेंटर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन, लो टेंशन (एलटी) लाइन और 200 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के बिजली विभाग ने इस कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं और जल्दी काम शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 24.41 लाख रुपये की लागत से यह सारा काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ठेकेदार को 4 महीने में पूरा करना होगा काम
प्राधिकरण ने काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 20 अक्तूबर शाम 5 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विभाग ने इसके लिए अनुमानित लागत तय करते हुए 24 लाख 41 हजार 176 रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत बिजली से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने के साथ स्ट्रीट लाइटों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार को सौंपी जाएगी। जबकि तकनीकी और वित्तीय बोलियां 21 अक्तूबर को खोली जाएंगी। इसके लिए 48,820 रुपये की बयाना राशि निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर मिलने के बाद ठेकेदार को 120 दिन में यह काम पूरा करना होगा। योजना के तहत हाईटेंशन लाइन बिछाने और ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ ही एलईडी स्ट्रीट लाइटों को चालू-बंद करने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल है। ट्रांसफार्मर के लिए छह साल और अन्य संबंधित कार्यों के लिए तीन साल तक सारी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सेक्टर-19 के शॉपिंग सेंटर में सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर रखने का काम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। काम पूरा होने के बाद व्यापारियों और आमजनों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। -अश्वनी गौड़, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed