फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three wards of Faridabad get awards in Clean Air Survey

Faridabad News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद के तीन वार्डों को 65 लाख का पुरस्कार

Thu, 15 Oct 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three wards of Faridabad get awards in Clean Air Survey
वार्ड 28 और 32 को 25-25 लाख, वार्ड एक को मिलेंगे 15 लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में वायु प्रदूषण की चुनौती के बीच स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तहत शहर के तीन वार्डों को हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। इन वार्डों को कुल 65 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
वार्ड नंबर 28 और 32 को 25-25 लाख रुपये, जबकि वार्ड नंबर एक को 15 लाख रुपये मिलेंगे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, सेक्टर-56 के निवासियों ने सर्वेक्षण के चयन पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू की समस्या का मुद्दा उठाया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सात सितंबर को आयोजित स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों की घोषणा की गई थी। इसमें फरीदाबाद के इन तीन वार्डों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया।
विज्ञापन


फरीदाबाद में वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, औद्योगिक गतिविधियां और खुले में कचरा जलाना वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। ऐसे में पुरस्कार राशि का उपयोग धूल नियंत्रण, नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और हरित क्षेत्रों के संरक्षण जैसे कार्यों में किया जा सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यावरण सुधार के प्रयासों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ राशि के प्रभावी और पारदर्शी उपयोग पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-56 के लोगों ने उठाए सवाल

सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सतपाल ने बताया कि उनके पास प्रतापगढ़ का कचरा निस्तारण केंद्र है। यहां से उठने वाली बदबू के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां हवा के साथ दुर्गंध आती रहती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में चयन किस आधार पर किया गया। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादयान ने कहा कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर के तीन वार्डों का चयन होना अच्छी उपलब्धि है। पुरस्कार राशि का उपयोग स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed