फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for duping a woman of Rs 2.79 lakh in the name of a Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर महिला से 2.79 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for duping a woman of Rs 2.79 lakh in the name of a Telegram task
साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पार्ट टाइम जॉब और टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू जिले से तीन आरोपियों समेश (20), अवदेश (21) और हिमांशु (19) को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने सेक्टर सात की एक महिला को अपना शिकार बनाकर उनसे 2.79 लाख रुपये हड़प लिए थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़ित महिला के पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर आया था। शुरुआत में उन्हें होटल्स को पांच स्टार रेटिंग देने जैसा आसान काम दिया गया। भरोसा जीतने के बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और प्रीपेड टास्क के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2.79 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए। जब मुनाफे की जगह पैसे डूबने लगे, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी समेश इस मामले में मुख्य खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता अवदेश को दिया था, जिसने आगे इसे हिमांशु को उपलब्ध कराया। हिमांशु फिलहाल बीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बाकी दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। आरोपियों के खाते में ठगी की राशि से करीब 1,16,400 रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से समेश को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अवदेश और हिमांशु को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की बाकी रकम के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed