फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Those who cheated more than 200 people arrested

200 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले गिरफ्तार

Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Those who cheated more than 200 people arrested
फरीदाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले छह आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और बिहार के करीब दो सौ से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। फरीदाबाद में आरोपियों ने एक युवक से टाटा पावर कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे एक लाख 35 हजार रुपये ठग लिए थे। डीसीपी क्राइम जयबीर राठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 13 सितंबर को सेक्टर 18 निवासी धीरज ने साइबर थाना में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

आरोपी टाटा पावर कंपनी मुंबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। आरोपी ऑनलाइन इंटरव्यू लेकर अलग अलग चार्जेज के नाम पर लोगों से अपने फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवा लेते थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने चार टीमों का गठन किया। टीम ने आरोपियों को अलग-अलग राज्यों के विभिन्न शहरों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी त्रिदेव, नेपाल के जनकपुर धाम निवासी धनुष, यूपी के बागपत निवासी निखिल, यूपी के संभल निवासी अभिषेक, वेदप्रकाश व अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपियों से आठ मोबाइल, दो लैपटॉप और 33 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने ठगी से करोड़ों रुपये एकत्रित कर रखे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात का खुलासा किया है। इसके बारे में विभिन्न राज्यों की पुलिस को सूचना दी गई है। आरोपियों के फर्जी बैंक खाते में पिछले एक वर्ष में लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये का लेन देन पाया गया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed